आप सांपों से जुड़े अक्‍सर कई मामले सुने होंगे लेकिन आज हम आपको सांप से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला बताएंगे। यह मामला उत्‍तराखंड की एक महिला से जुड़ा है। यहां सांपों ने पिछले एक महीने से इस महिला की नींद उड़ा रखी है। आइए जानें कैसे...

उसकी जान बच जाती
जी हां उत्तराखंड के पौड़ी में रहने वाली एक संगीता नाम की महिला के पीछे कुछ सांप पिछले एक महीने से पड़े हैं। यह महिला यहां पर सांपों से बचने की कोशिश कर रही है लेकिन सांप उसका पीछा सा किए हैं। महिला को सांपो ने एक दो बार नहीं बल्कि पूरे 5 बार काटा है। हालांकि सांपों के काटते ही महिला को उपचार मिल जाता है। जिससे उसकी जान बच जाती है। महिला और उसके परिजन काफी परेशान है। सांप से पीड़ित महिला दवा दुआ हर चीज कर रही है जिससे कि सांप उसका पीछा छोड़ दें।
यह भी पढ़ें : मंगेतर ने किया इंकार तो लड़की ने उसी तारीख पर कुत्ते से रचाई शादी
शिव मंदिर बनवाया
महिला के साथ हो रही इस अनोखी घटना की वजह से गांव वालों ने यहां पर एक शिव मंदिर भी बनवा दिया है। जिससे कि इस गांव का बुरा न हो। वहीं महिला के पीछे पड़े सांपों को लेकर लोगों का कहना है कि एक महिला के घर के बाहर एक गौशाला में सांप घुसा था। महिला के घरवालों ने गौशाले में घुसे उस सांप को मार दिया था। जिसके बाद से दूसरे सांप उस महिला के पीछे पड़ गए हैं। महिला जहां जाती हैं उसके आस-पास सांप मंडराते रहते हैं। जिसकी वजह से हर कोई उस महिला से दूर भागता है। महिला काफी परेशान है।
यहां भी क्लिक करें: 3 साल के ये जुड़वा भाई-बहन हैं पूर्व जन्म के प्रेमी-प्रेमिका, मां-बाप ने धूमधाम से कराई शादी

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra