तमिलनाडु में आज डिफेंस एक्सपो 2018 का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा क‍िया गया है। इस दौरान आज उपवास क‍िए हुए पीएम ने देश के लोगों को संबोध‍ित भी क‍िया। बतादें क‍ि आज भारत पूरी दुन‍िया को अपनी ताकत द‍िखा रहा है। इसमें बड़ी संख्‍या में देशी हथि‍यार देखने को म‍िल रहे हैं। ऐसे में आइए जाने पीएम मोदी के संबोधन से लेकर इस साल के ड‍िफेंस एक्‍सपो की खा‍स‍ियत के बारे में...


शांति और सुरक्षा को लेकर हम प्रतिबद्धप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु में हो रहे डिफेंस एक्सपो 2018 में पहुंचे। इसके उद्धाटन के बाद उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि देश में शांति और सुरक्षा को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं।   राष्ट्र शान्ति सेना में विशेष योगदान रहतापीएम ने कहा कि भारत की खासियत है कि वह देशों को जीतने की बजाय, दिल जीतने की कोशिश में रहता है। यह भी सच है कि भारतीय सैनिकों का संयुक्त राष्ट्र शान्ति सेना में विशेष योगदान रहता है। 45 से अधिक देशों ने यहां भाग लियाचार दिनों तक तमिलाडु में चलने वाले इस डिफेंस एक्सपो इंडिया 2018 में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, अफगानिस्तान स्वीडन, फिनलैंड, इटली, जैसे करीब 45 से अधिक देशों ने यहां भाग लिया है। समुद्र के किनारे चार दिन चलेगी प्रदर्शनी


समुद्र के किनारे हो रही इस रक्षा प्रदर्शनी के इस 10वें संस्करण में करीब 500 से अधिक भारतीय कंपनियां भाग ले रहीं है। वहीं इसमें 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी शामिल हो रही हैं। अलग से एक भारत पवेलियन बनाया गया

इस बार डिफेंस एक्सपो में अलग से एक भारत पवेलियन बनाया गया है। भारत रक्षा सिस्टम और उपकरणों के निर्यात में एक ब्रांड बनने की ओर अग्रसर है। यहां हथियारों की ताकत दिखाई देगी। आम नागरिक भी देखेंगे जहाजों का प्रदर्शन इस डिफेंस एक्सपो में 13 से 15 अप्रैल के बीच आम नागरिक भी भारतीय नौसेना के जहाजों का प्रदर्शन देख सकते हैं। चेन्नई बंदरगाह पर लोग सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे जहाजों को देख सकेंगे। (एजेंसी इनपुट सहित)आज उपवास के दौरान PM मोदी करेंगे काम, पहले भी कर चुके हैं सद्भावना उपवासविधान परिषद चुनाव में मायावती को अखिलेश का रिटर्न गिफ्ट, सपा की एक सीट पर आज नामांकन करेगा बीएसपी का उम्मीदवार

Posted By: Shweta Mishra