- राज्य में एक लाख 31 हजार 616 नए करदाता बनाए गए

- मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद गुप्ता ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

DEHRADUN: दून में लगातार करदाताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मानें तो इस बार 11 हजार करोड़ का लक्ष्य हासिल किया गया है। वहीं पिछले साल करीब दस हजार करोड़ से अधिक का राजस्व हासिल किया गया था। इस प्रकार से वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स को करीब आठ प्रतिशत अधिक राजस्व हासिल हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद गुप्ता ने कहा कि करदाताओं में उत्तराखंड देश के पहले चार स्थानों में शामिल है। पूरे राज्य में एक लाख 31 हजार 616 नए करदाता बनाए गए हैं। जबकि पहले स्थान पर दिल्ली, दूसरे पर मुंबई, तीसरे पर अहमदाबाद शामिल हैं। बताया हल्द्वानी सेंटर में 204 करोड़ का टारगेट रखा गया था। लेकिन वहां से 353 करोड़ का राजस्व हासिल हुआ है, यह बड़ी उपलब्धि है। ऐसे ही ओएनजीसी से 6654 करोड़ का राजस्व हासिल हुआ है।


 

सोशल मीडिया पर भी नजर

मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी इनकम टैक्स को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए बकायदा एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। करदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। आयकर विभाग का शिकायत निवारण पखवाड़ा एक से 15 जून तक होगा। जिसमें अपीलीय प्रभाव, कर संशोधन व जन शिकायतों के निवारण के लिए शिकायत पखवाड़ा आयोजित होगा। पखवाड़े में संबंधित करदाता अपने लंबित मामलों का निस्तारण कर सकते हैं।

Posted By: Inextlive