आसमान में बादलों द्वारा कई रोचक-रोचक आकृतियां बनते आपने भी देखा होगा। लेकिन अगर इन बादलों में भगवान का हाथ नजर आने लगे तो यह वाकई चौंकाने वाला होगा। आइए पढ़ें पूरी खबर....

पुर्तगाल में दिखा यह हाथ
सोमवार को पुर्तगाल के मैडिएरा आइलैंड में आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। शाम का वक्त था और ऊपर आसमान में बादल उमड़ रहे थे हालांकि यह सूर्यास्त का समय होता है। ऐसे में बादल काफी लाल दिख रहे थे। 32 साल के रोजिरयो अपने घर की खिड़की से बाहर का नजारा देख रहे थे तभी उनकी नजर आसमान पर पड़ी तो उन्हें बादलों की आकृति में भगवान का हाथ दिखाई दिया। जिसकी उन्होंने तुरंत फोटो खींच ली।
वह खुद को मानते हैं लकी
रोजिरयो पैको एक वेदर ब्लॉगर हैं, उन्हें इस तरह प्रकृति के करीब रहना काफी पसंद रहता है। बादलों के बीच बने इस 'भगवान के हाथ' वाली आकृति की तस्वीर लेने पर वह खुद को काफी लकी मानते हैं। रोजिरयो बताते हैं कि यह काफी सुंदर नजारा था, खासतौर पर आप जब प्रकृतिप्रेमी हों तो यह सीन आपको काफी आकर्षित करते हैं। मैंने जैसे ही इस आकृति को देखा तुरंत अपना कैमरा उठाकर उसकी फोटो खींचने लगा। वैसे बादलों के बीच तरह-तरह की आकृति को देखा जाता रहा है लेकिन पहली बार ऐसी कोई तस्वीर सामने आई है। जो काफी इंट्रेस्टिंग है।
Courtesy : dailymail.co.uk

inextlive from Bizarre News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari