Ind vs Aus 1st Test Day 1 Match report: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 233 रन
Updated Date: Thu, 17 Dec 2020 05:10 PM (IST)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से हो गई। पहला टेस्ट एडीलेड में खेला जा रहा। भारत ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया मगर कोहली के इस फैसले को तब झटका लगा, जब ओपनर पृथ्वी शाॅ पहले ओवर ही में पवेलियन लौट गए। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते गए। अभी तक भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 74 रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए, जो बदकिस्मती से रन आउट हो गए।
HIGHLIGHT
- आज से Ind vs Aus टेस्ट सीरीज शुरु
- एडीलेड में खेला जा रहा है पहला टेस्ट
- भारत ने जीता टाॅस
- पहले बैटिंग का लिया फैसला
- चार मैचों की है टेस्ट सीरीज
पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 233 रन
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 6 विकेट खोकर 233 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 74 रन बनाए। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 42 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन बनाए।
भारत का छठा विकेट गिरा
दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तानी कोहली के बाद अजिंक्य रहाणे आउट हुए, फिर हनुमा विहारी भी 16 रन पर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ भारत के छह विकेट गिर गए।
भारत का पांचवां विकेट गिरा
दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तानी कोहली के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए। रहाणे 42 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
भारत का चौथा विकेट गिरा, कोहली रन आउट
भारत का चौथा विकेट गिर गया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक छोर संभाले हुए थे मगर 74 रन बनाकर रन आउट हो गए। कोहली को जोश हेजलवुड ने रन आउट किया। इसी के साथ भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विराट कोहली ने जड़ा पचासा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक बना लिया है। खबर लिखे जाने तक विराट 62 रन पर नाबाद खेल रहे थे। शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाने के बाद विराट ने पहले पुजारा (43) और फिर रहाणे के साथ साझेदारी की। रहाणे फिलहाल 18 रन बनाकर नाॅट आउट हैं।
50 आेवर खत्म, भारत का स्कोर 100/3
दोनों ओपनर्स के जल्द पवेलियन लौट जाने के बाद भारत ने सधी बल्लेबाजी की। मगर पुजारा के जाने से भारत को बड़ा झटका लगा। 50 ओवर खत्म होने के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली (35) और अजिंक्य रहाणे (0) मौजूद हैं।
चेतेश्वर पुजारा हुए आउट
टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने काफी समय तक विकेट संभला मगर वह भी आउट हो गए। पुजारा के जाते ही भारत का तीसरा विकेट गिर गया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 160 गेंदें खेली और 43 रन बनाए। पुजारा को नाथन लाॅयन ने आउट किया।
लंच तक भारत का स्कोर 41/2
एडीलेड टेस्ट के पहले दिन भारत ने लंच तक दो विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली (5) और चेतेश्वर पुजारा (17) मौजूद हैं। भारत की इस धीमी शुरुआत की वजह दोनों ओपनर्स का जल्दी पवेलियन लौट जाना है। पृथ्वी शाॅ तो दूसरी गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गए जबकि मयंक ने 17 रन की पारी खेली।
20 आेवर खत्म, भारत का स्कोर 32/2
भारत को दो शुरुआती झटके लगे हैं। दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके। भारत की पारी के 20 ओवर खत्म हो गए हैं। अब तक 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली (0) और चेतेश्वर पुजारा (14) मौजूद हैं।
भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारत का दूसरा विकेट भी गिर गया है। पृथ्वी शाॅ के बाद ओपनर मयंक अग्रवाल भी आउट हो गए। मयंक ने 17 रन बनाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का शिकार पैट कमिंस ने किया।
7 आेवर खत्म, भारत को स्कोर 7/1
भारत की पारी के 7 ओवर खत्म हो गए हैं। टीम इंडिया ने अब तक 1 विकेट के नुकसान पर 7 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर मयंक अग्रवाल (5) और चेतेश्वर पुजारा (2) मौजूद हैं।
पृथ्वी शाॅ पहले आेवर में लौटे पवेलियन
टेस्ट मैच से पहले चर्चा थी कि भारत की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा। शुभमन गिल और पृथ्वी शाॅ में किसको मौका मिलेगा, इसको लेकर एक्सपर्ट की अलग राय थी। मगर अंत में शाॅ टीम में आए मगर कुछ खास नहीं कर पाए। मिचेल स्टाॅर्क ने पहले ही ओवर में शाॅ को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। शाॅ सिर्फ दो गेंद खेल पाए और डक आउट हुए।
भारत ने जीता टाॅस, पहले बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया में खेले रहे पहले डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। बता दें यह डे-नाइट मुकाबला है। ऐसे में कोहली पहले रन बनाकर मेजबानों पर दबाव बनाना चाहते हैं।
भारत प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शाॅ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्घिमान साहा, आर अश्विन, उमेश शदव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
आॅस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन
जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुछाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैरी ग्रीन, टिम पेन, पैट कमिंस, मिचेल स्टाॅर्क, नाथन लाॅयन, जोश हेजलवुड।
कोहली को खेल से दूर रखने का है प्लान
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर कहते हैं, 'कोहली एक महान खिलाड़ी और बेहतरीन कप्तान भी है। मुझे उनके लिए इतना सम्मान मिला है, लेकिन हम उनके लिए वास्तव में अच्छी तरह से योजना बनाने जा रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि एक बल्लेबाज के रूप में वह भारत के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। हमारे पास अपनी योजनाएँ होंगी।' लैंगर ने आगे कहा, 'बस टीम को उन योजनाओं को मैदान में सही से पालन करना है। विराट को हम खेल से जितना अलग रखेंगे, अंत में यह हमारे लिए फायदेमंद रहेगा।'