सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा। स्मिथ का यह 27वां टेस्ट शतक है और अब वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सिडनी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। स्मिथ ने सिडनी में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने रन आउट होने से पहले 131 रनों की शानदार पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ सिर्फ 25 पारियों में आठ शतक बनाए हैं।

पोंटिंग से आधी पारियां खेली स्मिथ ने
स्मिथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। स्मिथ के अलावा गैरी सोबर्स (30 पारियां), विवियन रिचर्ड्स (41 पारियां) और रिकी पोंटिंग (51 पारियां) ने भी भारत के खिलाफ आठ शतक बनाए थे। हालांकि स्मिथ इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। अन्य खिलाड़ियों की तुलना में स्मिथ ने सिर्फ 25 इनिंग में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को स्मिथ से लगभग दोगुनी पारियां खेलनी पड़ी थी।

चार साल के सूखे को किया खत्म
वर्तमान में ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज स्मिथ ने अब विराट कोहली, ग्रीम स्मिथ और ऑलराउंड बराबरी करते हुए 27 टेस्ट शतक बनाए हैं। अपनी शुक्रवार की पारी के साथ, स्मिथ ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के चार साल के सूखे को भी समाप्त कर दिया। 31 वर्षीय, वास्तव में, 2017 में भारत के खिलाफ अपने देश के लिए शतक बनाने वाला आखिरी ऑस्ट्रेलियाई था, जब उन्होंने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 111 बनाये थे। SCG में चल रहे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 पर समाप्त हुई।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari