इस साल भारत की आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपके लिए लाए है वह 10 बॉलीवुड फिल्में जिन्हें देखने के बाद आप देशभक्ति के रंग में रंग जाएंगे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का हर नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ होता है। इस साल देश की आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में हम इस मौके पर आपके लिए लाए वो 10 बॉलीवुड फिल्में, जिसे देखने के बाद आपके अंदर देश के लिए प्यार उमड़ पड़ेगा। ये 10 फिल्में देखने के बाद आपका मन भी हाथ में तिरंगा लेकर इंडिया, इंडिया चिल्लाने का करेगा।

बार्डर
फिल्म बार्डर किसी भी हिंदुस्तानी के अंदर देशभक्ति को जगा सकती है। फिल्म में सनी पाजी के किरदार और भारतीय सेना की जाबांजी देखकर किसी भी हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म बॉर्डर में सनी पाजी ने कैसे 1971 के लोंघेवाला युद्ध के दौरान दुश्मन पाकिस्तान के सैनिकों का सफाया किया और पाकिस्तान को हार की धूल चटायी देखकर मजा आ जाता है।

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
इस फिल्म में राजकुमार संतोषी ने भारत के उन युवा स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कहानी की शानदार तरह से दिखाया है। इस फिल्म को देखने के बाद आपकी आंखे नम हो जाएंगी।

चक दे ​​इंडिया
इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे भारत की महिलाएं भी किसी भी मामले में कम नहीं है। फिल्म में भारतीय लड़कियां एक जुट होकर हॉकी विश्वकप को जीतती है और दुनिया को दिखाती है कि ये नया भारत कुछ भी कर सकता है। फिल्म में महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभा रहे शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है।

लगान
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान हर क्रिकेट प्रेमी के पहली पसंद है। इस फिल्म में कैसे लगान से बचने के लिए 11 हिंदुस्तानी अंग्रेजो के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलते हैं और उन्हें उन्हीं के स्पोर्टस में हराते हैं। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद किया गया था।

गदर: एक प्रेम कथा
हिंदुस्तान और पाकिस्तान बंटवारे पर बनी फिल्म गदर देशभक्ति के साथ-साथ एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म सनी देओल अपनी पत्नी को लेने पाकिस्तान की सरहद पार चले जाते हैं। फिल्म में सनी पाजी का किरदार आपका दिल जीत लेगा।

भाग मिल्खा भाग
भारत के फ्लाइंग सिख कहे जाने वाले मिल्खा सिंह की बोयोपिक फिल्म भाग मिल्खा भाग हर हिंदुस्तानी की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में मिल्खा सिंह के जीवन की कई घटनाओं का विवरण है। इस फिल्म में मिल्खा सिंह की बहन के किरदार को भी बहुत अच्छे से दर्शाया गया है।

तिरंगा
फिल्म तिरंगा में ब्रिगेडियर का किरदार निभाने वाले राज कुमार और एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने वाले नाना पाटेकर ने मिलकर देश के दुश्मनों का कैसे सफाया किया और देश के ऊपर होने वाले बड़े आतंकी हमलें से बचा लिया था। स्वतंत्रता दिवस पर हर हिंदुस्तानी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

ए वेडनेसडे
नीरज पांडे का निर्देशन में बनी फिल्म ए वेडनेसडे सबसे पसंदीदा देशभक्ति फिल्मों में से एक है। यह फिल्म एक आम भारतीय होने के गौरव को जगाती है, भले ही फिल्म एक्शन-थ्रिलर के रूप में पैक की गई हो, लेकिन फिल्म देशभक्ति की भावना जगाने में बहुत कारगर साबित हुई है।

मदर इंडिया
महबूब खान की यह महान फिल्म एक नए स्वतंत्र भारत की कहानी बताती है। फिल्म में कैसे किसान अपनी फसल को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं यह दिखाया गया है। यह फिल्म हर हिंदुस्तानी के दिलों में जरूर रहती है।

पूरब और पश्चिम
मनोज कुमार की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमारी संस्कृति पश्चिमी संस्कृति से बेहतर है। फिल्म का एक बेहतरीन गाना है प्रीत जहां की रीत सदा आज भी हर हिंदुस्तानी का पसंदीदा गाना है।

Posted By: Kanpur Desk