भारत अपनी बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लेकर पूरे विश्व में पहचाना जाता है। एेसे में हर भारतीय को अपने देश की प्रोफाइल के बारे में जरूर जानना चाहिए। जानें स्वतंत्रता दिवस ये 10 बातें...


कानपुर। भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। करीब 200 साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद इस दिन पूरे देश में खुशहाली छा गई थी। देश का नामभारत की एक अधिकारिक वेबसाइट इंडिया डाॅट जीओवी डाॅट इन के मुताबिक भारत को रिपब्लिक ऑफ इंडिया, भारत गणराज्य कहा जाता है। यही इसका पूरा नाम है। संविधान लागू हुआआजादी के बाद भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। खास बात तो यह है कि भारत का संविधान देश की न्याय प्रणाली का स्रोत माना जाता है। राष्ट्रीय झण्डा राष्ट्रीय झण्डा तीन रंगों में हैं। इसमें केसरिया ऊपर बीच में सफेद और नीचे गहरा हरा है। इसके बीच में गहरा नीला चक्र है जो सारनाथ में अशोक चक्र को दर्शाता है।राष्ट्रीय दिवस
भारत में तीन राष्ट्रीय दिवस  26 जनवरी गणतंत्र दिवस,  15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाया जाता है। देश का क्षेत्रफलभारत करीब 3.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला है।इसमें समुद्रतट 7,516.6 किलोमीटर है। इसमें लक्षद्वीप, और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह शामिल हैं।टेलीफोन कोड


इंडिया का टेलीफोन कोड नंबर  +91 है। इसके अलावा भारत के सीमाओं में स्थित देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमार, बंगलादेश का नाम है। अधिकारिक भाषा संविधान ने 22 भाषाओं को मान्यता दी है, जिसमें हिन्दी आधिकारिक भाषा है। संसद को विधि के अधीन कार्यालयीन उद्देश्यों के लिए अंग्रेजी के उपयोग का अधिकार है।न्यायपालिका शाखाभारत देश में सर्वोच्च न्यायालय को भारतीय कानून व्यवस्था का एक शीर्ष निकाय माना जाता है। वहीं इसके बाद अन्य उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय आते हैं।साक्षरता आंकड़े2011 की जनसंख्या के अंतिम परिणाम के अनुसार देश में साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है। 82.14 प्रतिशत पुरुषों के लिए और महिलाओं के लिए 65.46 है।

Posted By: Shweta Mishra