भारत और पाकिस्‍तान दो पड़ोसी देश जिनकी बोली और सभ्‍यता तो एक जैसी है लेकिन विचार लगभग अलग। शुक्रवार यानी 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान आजादी का जश्‍न मना रहा है तो वहीं एक दिन बाद यानी 15 अगस्‍त को भारत में तिरंगा लहराएंगे। खैर जब देश अलग-अलग हैं तो उनके नियम कानून अलग होना लाजिमी है। शायद इसीलिए इतने साल गुजर जाने के बाद भी हम सीमा रेखा को लेकर लड़ाई कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर बॉलीवुड भारत-पाक रिश्‍तों को लेकर इतना उदार रहा है जिसका मकसद दोनों देशों में अमन-चैन कायम करना है। तो आइए जानें ऐसी ही कुछ फिल्‍मों के बारे में.....

(1) Veer Zaara (2004) :-
शाहरुख खान और प्रीती जिंटा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। शाहरुख जोकि एक इंडियन लड़का है वह पाकिस्तानी गर्ल प्रीती जिंटा से प्यार करने लगता है। लेकिन भारत-पाक संबंधों की दीवार इनके प्यार के बीच खड़ी हो जाती है। हालांकि बाद में 22 साल इंतजार करने के बाद इन्हें अपना प्यार वापस मिल जाता है।

(2) Khamosh Pani (2004) :-

अगर आप किरन खेर की एक्टिंग को पसंद करते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 2004 में रिलीज हुई 'खामोश पानी' भी भारत और पाकिस्तान को लेकर बनाई गई। इसमें किरन खेर एक सिख वुमेन का रोल प्ले कर रही हैं, जोकि पार्टिशन के बाद पाकिस्तान में चली जाती है और वहां उसकी मुस्लिम से शादी हो जाती है। जिसके चलते किरन को भी अपना धर्म बदलना पड़ता है। यह फिल्म कई इंटरनेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है। यह पहली ऐसी फिल्म है जिसे पाकिस्तानी डायरेक्टर सबीना समर ने निर्देशित किया था।

(3) Gadar: Ek Prem Katha (2001)
साल 2001 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'गदर' से हम सभी वाकिफ हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर यह फिल्म भारत-पाक रिश्तों पर बेस्ड थी। इसमें सनी देओल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच जाता है और फिर वहां शुरु होती है प्यार को पाने की जंग। वैसे फिल्म में यह दिखाया गया है कि पाकिस्तानी हम भारतीयों से नफरत करते हैं लेकिन अगर इस नफरत को प्यार से खत्म कर दिया जाए, तो यह भी मुमकिन है। वैसे यह फिल्म अपने डॉयलॉग की वजह से भी काफी चर्चित रही।

(4) Filmistaan (2014) :-

यह फिल्म नेशनल अवार्ड जीत चुकी है। इसमें दिखाया गया है कि भारत हो या पाकिस्तान, दोनों देशों के नागरिक बॉलीवुड सिनेमा को काफी पसंद करते हैं। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।

(5) Bajrangi Bhaijaan (2015) :-

सलमान खान की बजरंगी भाईजान को कैसे भूला जा सकता है। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि, दोनों देश अगर चाहें तो अमन बनाया जा सकता है। फिल्म में पाकिस्तानी लड़की (मुन्नी) जोकि गलती से भारत आ गई है। सलमान उसे घर वापस भेजने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। जिसके चलते वह चोरी-छिपे बॉर्डर क्रॉस करके मुन्नी को घर पहुंचाते हैं लेकिन पुलिस सलमान को पकड़ लेती है। 

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari