नोवल कोरोना वायरस से देश में रिकवरी रेट बढ़ कर 83.83 प्रतिशत पहुंच गई है। अब तक 20432898 कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं। पिछले एक दिन में भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 326098 नये मामले सामने आए हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 3,26,098 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 2,43,72,907 लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 3,890 मरीजों की कोविड-19 से संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस जानलेवा संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 2,66,207 पहुंच गई।कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.09 प्रतिशत


भारत में इस समय नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 36,73,802 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 15.07 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी रेट सुधरकर 83.83 प्रतिशत पहुंच गई है। अब तक देश में 2,04,32,898 लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं। भारत में कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.09 प्रतिशत है।शुक्रवार को 16.93 लाख सैंपल्स की कोविड जांच

देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ पार कर गई थी। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 14 मई तक 31,30,17,193 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 16,93,093 सैंपल्स की जांच शुक्रवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 232 6225 85
आंध्र प्रदेश 203787 1175843 9173
अरुणाचल प्रदेश 2202 19094 77
असम 43325 274247 2060
बिहार 89564 544445 3670
चंडीगढ़ 8158 45268 617
छत्तीसगढ़ 115964 772500 11461
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 927 8404 4
दिल्ली 71794 1288280 20907
गोवा 32387 98200 1998
गुजरात 117373 609031 8944
हरियाणा 99007 570227 6402
हिमाचल प्रदेश 39623 111896 2198
जम्मू और कश्मीर 52001 181762 3027
झारखंड 45056 260602 4366
कर्नाटक 598625 1510557 21085
केरल 442550 1636790 6243
लद्दाख 1554 14439 163
लक्षद्वीप 1163 3392 13
मध्य प्रदेश 104444 605423 6841
महाराष्ट्र 521683 4707980 79552
मणिपुर 5898 31872 552
मेघालय 4014 17909 280
मिजोरम 2065 6411 23
नागालैंड 3741 13600 190
ओडिशा 94740 491674 2273
पुद्दुचेरी 17424 62424 1099
पंजाब 79359 393148 11477
राजस्थान 212753 616589 6472
सिक्किम 3002 7655 198
तमिलनाडु 195339 1318982 17056
तेलंगाना 54832 462981 2896
त्रिपुरा 4230 35396 429
उत्तराखंड 79379 193780 4426
उत्तर प्रदेश 193815 1385855 16957
पश्चिम बंगाल 131792 950017 12993
Posted By: Satyendra Kumar Singh