Covid-19 Vaccine देश भर में अब तक 10.85 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक कोरोना वायरस टीकाकरण की खुराक दी गई।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन यानी कि टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। इस अभियान को और तेज करने के महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से देशभर में टीका उत्सव शुरू किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन10.85 करोड़ लोगों को दी जा चुकी है। मंगलवार सुबह 7 बजे आई रिपोर्ट के मुताबिक 16,08,448 सेशन के माध्यम से अब तक कुल 10,85 ,33,085 लोग कोरोना वाययरस की वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसमें 90,33,621 हेल्थ वर्कर्स शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 55,58,103 हेल्थ वर्कर्स जिन्होंने दूसरी खुराक ली है।

एक दिन में 40 लाख से अधिक को वैक्सीन दी गई


वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स की बात करें तो 1,00,78,589 लोगों ने पहली डोज और 49,19,212 ने दूसरी डोज ली है। मंत्रालय ने कहा कि 4,17,12,654 पहली डोज और 22,53,077 दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक हैं। इसके अलावा 3,42,18,175 पहली डोज और 7,59,654 दूसरी डोज लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी हैं।देश में अब तक दी गई कुल खुराक का आठ राज्यों में 60.16 प्रतिशत हिस्सा है। पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक कोरोना वायरस टीकाकरण की खुराक दी गई।

भारत में कोरोना के नए मामलों की संख्या बढ़ गई भारत में पिछले 24 घंटों में 1,61,736 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि दिखाई है और यहां नए मामलों का 80.80 प्रतिशत हिस्सा हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामले 51,751 दर्ज किए गए, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 13,604 और छत्तीसगढ़ में 13,576 नए मामले सामने आए। भारत में इन नए मामलों की वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। इस समय 12,64,698 केस सक्रिय हैं।

Posted By: Shweta Mishra