अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का रियायती कर्ज और 60 करोड़ डॉलर की मदद देगा भारत: नरेंद्र मोदी
5 सालों में दी जाएगी
जानकारी के मुताबिक आज भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन का अंतिम दिन है। जिसमें इस दिन भारत के प्रधानमंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। मंच पर संबोधित करने के दौरान उन्होंने अफ्रीका को मौजूदा मौजूदा ऋण कार्यक्रम से अलग कर्ज देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि भारत अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का कर्ज देगा। सबसे खास बात तो यह है कि भारत की ओर से दिया जाने वाला कर्ज रियायती कर्ज होगा। अफ्रीका को यह राशि आगामी 5 सालों में दी जाएगी। उनका मानना है कि इससे अफ्रीकी देशों के साथ भारत की साझेदारी और ज्यादा मजबूत होगी। इससे भारत और अफ्रीकी देशों की इस आर्थिक साझेदारी से दुनिया की करीब एक तिहाई जनता एक छत के नीचे शामिल हो जाएगी। आज वर्तमान समय में करीब 1.25 अरब भारतीयों और 1.25 अरब अफ्रीकियों के दिल एक साथ धड़क रहे हैं।1.2 अरब डॉलर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस दौरान यह भी कहना रहा कि इतना ही भारत अफ्रीका को 60 करोड़ डॉलर की बड़ी आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगा। जिससे अफ्रीका शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी दूसरे विकास क्षेत्रों को डेवलप कर सके। इसके साथ ही भारत में अफ्रीकी देशों से आए छात्रों को 50,000 छात्रवृत्तियां देने का भी ऐलान किया है। इसमें पैन अफ्रीका ई-नेटवर्क और अफ्रीकी देशों में कौशल एवं प्रशिक्षण संस्थानों का बड़े स्तर पर विस्तार होगा। बताते चलें कि भारत इससे पहले भी 2008 में पहली भारत-अफ्रीका शिखर बैठक में अफ्रीका को आर्थिक मदद का ऐलान कर चुका है। जिसमें 7.4 अरब डॉलर के रियायती ऋण और 1.2 अरब डॉलर की अनुदान राशि घोषित हुई थी।
inextlive from Business News Desk