संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर और नियंत्रण रेखा संघषर्विराम उल्लंघन के मुद्दे उठाए जाने के मामले में पाक ने उसे करारा जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्‍तान से कहा कि पाकिस्‍तान की खुद अपनी आतंकी नीतियों से परेशान है। जब वह इन गतिविधियों को रोक देगा तभी शांति संभव हो सकेगी। इसके अलावा कल भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव अभिषेक सिंह ने भी पाक को करारा जवाब दिया था।


अपनी ही नीतियों से पीड़ित
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें सत्र में पाकिस्तान प्रधानमंत्री का कहना था कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रमुख पीड़ित है। उन्होंने आतंकवाद से हर प्रकार से निपटने का संकल्प जताया। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि यह  नवाज शरीफ की यह बात अफसोसजनक है। वहीं आज भारत ने भी इसका कड़ा जवाब कड़ा जवाब दिया है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान इन हालातों का खुद जिम्मेदार है। सही मायने में देखा जाए तो वह आतंकवाद को पैदा और प्रायोजित करने की अपनी ही नीतियों का पीड़ित है। अगर पाकिस्तान को शांति चाहिए तो उसे कश्मीर से सेना हटाने वाले मुद्दे के बजाय अपनी आतंकी नीतियों वाले मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही भारत का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को जल्द खाली करे। गौरतलब है कि कल संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव अभिषेक सिंह ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को करारा जवाब दिया था। उनका कहना था कि पाक  सच्चाई को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश में रहता है। गलत तस्वीर दिखाने की कोशिश


इतना ही नहीं इस दौरान उसने युक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भारत में मौजूद चुनौतियों की गलत तस्वीर पेश करने का प्रयास किया। जिससे साफ है कि एक बार फिर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के उच्चस्तरीय खंड का ‘दुरूपयोग’’ किया है। इस दौरान उनका यह भी कहना था कि शरीफ की इस टिप्पणी पर कि जम्मू कश्मीर विदेशी आधिपत्य में है, जिस पर कब्जा करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान है। उन्होंने पाक की गोलीबारी का कारण भी बताया था। गोलीबारी का प्रमुख कारण आतंकवादियों को सीमा पार कराने के लिए ढाल प्रदान करना है। बताते चलें कि कल शरीफ ने कश्मीर मुद्दे का समाधान न होने पर बयान दिया था। उनका कहना था कि भारत के साथ शांति के लिए चार सूत्री ‘शांति पहल’ प्रस्तावित की जिसमें कश्मीर से सेना हटाने की बात भी शामिल है।

inextlive from World News Desk

Posted By: Shweta Mishra