भारत में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा एक लाख के पार हो गया। मंगलवार सुबह तक के आंकड़े के मुताबिक भारत में कुल 101139 कोरोना मरीज हो गए। जिसमें 3163 लोगों की जान भी जा चुकी।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में लाॅकडाउन का चौथा चरण शुरु हो गया है मगर कोरोना मरीजों का बढ़ता ग्राफ कम नहीं हो रहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, भारत में सोमवार शाम तक कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई। अब तक कुल 1,01139 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 3163 लोगों की मौत हो गई। वहीं 39174 लोग ठीक हो चुके हैं। वायरस से बचने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कुछ ढिलाई के साथ लाॅकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।24 घंटे में 134 मौतें


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या में से लगभग 38.73 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।' सोमवार सुबह से अब तक हुई 134 मौतों में से 51 महाराष्ट्र में, 35 गुजरात में, 14 उत्तर प्रदेश में, आठ दिल्ली में, सात राजस्थान में, छह पश्चिम बंगाल में, चार मध्य प्रदेश में, तीन तमिलनाडु में, दो पंजाब में हैं और जम्मू और कश्मीर, और बिहार और तेलंगाना में एक-एक लोगों ने वायरस से जान गंवाई।महराष्ट्र में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा

देश में हुई कुल 3,163 लोगों की मौत में से, महाराष्ट्र 1,249 मौतों के साथ सबसे ऊपर है। गुजरात 694 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है, इसके बाद मध्य प्रदेश में 252, पश्चिम बंगाल में 244, दिल्ली में 168, राजस्थान में 138, उत्तर प्रदेश में 118, तमिलनाडु में 81 और आंध्र प्रदेश में 50 है। कर्नाटक और पंजाब में मरने वालों की संख्या 37 और तेलंगाना में 35 हो गई। जम्मू-कश्मीर में इस बीमारी के कारण 15 मौतें हुई हैं, हरियाणा में 14 मौतें हुई हैं, जबकि बिहार में नौ और केरल और ओडिशा में चार लोगों की मौत हुई है। झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में से प्रत्येक में तीन COVID-19 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि असम में दो मौतें हुई हैं। मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, उत्तराखंड और पुदुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण होती हैं, यानी एक व्यक्ति में कई रोग होना। देश में सर्वाधिक पुष्टि के मामले महाराष्ट्र में 35,058 हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 11,760, गुजरात में 11,745, दिल्ली में 10,054, राजस्थान में 5,507, मध्य प्रदेश में 5,236 और 4,605 ​​उत्तर प्रदेश में हैं। कोविड-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 2,825, आंध्र प्रदेश में 2,474 और पंजाब में 1,980 हो गई है। यह तेलंगाना में 1,597, बिहार में 1,391, जम्मू और कश्मीर में 1,289, कर्नाटक में 1,246 और हरियाणा में 928 हो गया है। ओडिशा में अब तक 876 कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि केरल में 630 मामले हैं। कुल 223 लोग झारखंड और 196 चंडीगढ़ में वायरस से संक्रमित हुए हैं।राज्यवार जानिए कहां-कितने मामलेत्रिपुरा में 167 मामले दर्ज किए गए हैं, असम में 107, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 93 मामले हैं, हिमाचल प्रदेश में 90 और लद्दाख में 43 मामले दर्ज किए गए हैं। गोवा में 38 कोविड​​-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने 33 संक्रमण दर्ज किए हैं। पुदुचेरी में 18 मामले दर्ज हुए हैं, मेघालय में 13 और मणिपुर में सात मामले हैं। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर और नागर हवेली में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "814 मामलों को राज्यों को फिर से सौंपा जा रहा है," हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ सामंजस्य बिठा रहे हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari