Coronavirus In India भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का आज शनिवार को अब तक का हाईएस्ट रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। एक दिन में 145384 नए मामले और 794 लोगों की मौत हुई है।


दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार को भारत की कोविड-19 टैली ने 24 घंटे की अवधि में 1.45 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया। यह अब तक का हाईएस्ट रिकाॅर्ड है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश ने पिछले 24 घंटों में 1,45,384 नए मामले दर्ज किए हैं। इस तरह से भारत में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 1,32,05,926 लोग आ चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से 794 लोगों की जा चली गई है। इस तरह से देश में मृतकों का आंकड़ा 1,68,436 हो गया है। सक्रिय मामलों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा
कोरोना वायरस के मामले लगातार चाैथे दिन 1 लाख से अधिक रिकाॅर्ड होने से सक्रिय मामलों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। वर्तमान में देश में 10,46,631 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ लोग अस्पताल में तो कुछ लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं यह एक सप्ताह में पांचवा दिन है जब भारत ने एक ही दिन में 1 लाख से अधिक मामले दर्ज किए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 11,73,219 नमूनों का परीक्षण किया गया।9,80,75,160 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गयादेश में अब तक 25,52,14,803 नमूनों का परीक्षण किया गया है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ 9,80,75,160 लोगों को टीका लगाया गया है। 2 अप्रैल से सरकार ने 45 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया। भारत ने पहले चरण में सभी हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रायोरिटी के साथ 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 71 5028 62
आंध्र प्रदेश 16422 894896 7279
अरुणाचल प्रदेश 30 16789 56
असम 2610 215828 1115
बिहार 9358 265048 1598
चंडीगढ़ 3213 26337 393
छत्तीसगढ़ 76868 337156 4654
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 230 3652 2
दिल्ली 26631 668699 11196
गोवा 3597 56797 845
गुजरात 22692 309626 4697
हरियाणा 18142 289121 3241
हिमाचल प्रदेश 4659 62411 1103
जम्मू और कश्मीर 6115 128332 2023
झारखंड 10604 122936 1175
कर्नाटक 58103 977169 12813
केरल 36502 1112758 4750
लद्दाख 557 9932 130
लक्षद्वीप 55 728 1
मध्य प्रदेश 30486 292598 4136
महाराष्ट्र 536063 2695148 57329
मणिपुर 91 29009 375
मेघालय 167 13889 151
मिजोरम 115 4457 11
नागालैंड 146 12150 92
ओडिशा 5684 339200 1924
पुद्दुचेरी 2084 40694 687
पंजाब 27219 231885 7390
राजस्थान 24085 327304 2898
सिक्किम 101 6092 136
तमिलनाडु 33659 874305 12863
तेलंगाना 17791 304548 1752
त्रिपुरा 188 33104 393
उत्तराखंड 5384 99113 1749
उत्तर प्रदेश 48306 606646 9039
पश्चिम बंगाल 18603 577474 10378

Posted By: Shweta Mishra