भारत की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन, 2004 में रचा था इतिहास
देहरादून (एएनआई)। देश की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। कंचन चौधरी भट्टाचार्य 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थीं। इन्होंने वर्ष 2004 में उत्तराखंड का डीजीपी नियुक्त होकर इतिहास रचा था।
Kanchan Chaudhary Bhattacharya, the first woman DGP of Uttarakhand and the country, passed away in Mumbai last night, following a brief illness. pic.twitter.com/uN84uV8tTV— ANI (@ANI)राजनीति में भी कदम बढ़ाए थे
कंचन चौधरी 31 अक्टूबर 2007 को डीजीपी के रूप में रिटायर हुईं थी। इनका पुलिस सेवा का करियर काफी शानदार रहा। कंचन चौधरी भट्टाचार्य रिटायरमेंट के बाद राजनीति क्षेत्र में भी कदम बढ़ाए थे। इन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में हरिद्वार संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट से चुनाव भी लड़ा था।
We mourn the demise of one of our icons, the first lady DGP and second lady IPS officer of India, Kanchan Chaudhary Bhattacharya. An officer with sterling qualities of head and heart, she had an illustrious career, adorned with many firsts and awards. #RIPKanchanChaudharyMaam pic.twitter.com/uslR2Lj6dT
— IPS Association (@IPS_Association)यूपी : 12 आईपीएस ट्रांसफर, डीके ठाकुर नये एडीजी एटीएस
उत्तराखंड पुलिस ने जताया दुख
हालांकि वह हार गई थीं। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कंचन चौधरी भट्टाचार्य को याद किया। ट्वीट में लिखा उत्तराखंड पुलिस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करती है और उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करती है।इसके अलावा आईपीएस एसोसिएशन ने भी दुख व्यक्त किया।