क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अपना 44वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। क्रिकेट जगत के अलावा अन्‍य कई बड़ी-बड़ी हस्‍तियों ने सचिन को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। भारत के स्‍टार खिलाड़ियों की बात होगी तो सचिन का नाम जरूर होगा। सचिन ने पूरे देश को गर्व का मौका दिया है। उन्‍होंने कई बार अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई और एक अच्‍छे खिलाड़ी की यही पहचान होती है। तो आइए जानते हैं सचिन के अलावा भारत के और कौन खिलाड़ी हैं सर्वश्रेष्‍ठ....


2. ध्यानचंद :हॉकी का नाम सुनते ही जेहन में ध्यानचंद की छवि सहज उभर आती है। फुटबॉल में पेले और क्रिकेट में जो स्थान ब्रेडमेन का है, वहीँ स्थान हॉकी में ध्यानचंद का है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैचों में 400 से अधिक गोल किए है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने में कामयाब हुई है। उन्हें 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता है। सारा विश्व उनके खेल कौशल का कायल था।4. पी.वी. सिंधु :
पीवी सिंधु भारत की विश्व वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। और 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतने के बाद से पूरे देश में चर्चा है। यह कारनामा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरने के बाद 5 फुट 10 इंच हाइट वाली सिंधु ने साल 2009 में सिंधु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम का परिचय दिया। 5. मिल्खा सिंह :


आजादी के बाद भारत के पहले स्टार खिलाड़ी माने जाते हैं मिल्खा सिंह। मिल्खा सिंह भारत के प्रसिद्ध धावक व एथलीट है जिन्होंने 1960 के रोम ओलंपिक में भाग लिया था। वह 0.1 सेकंड से कांस्य पदक पाने से चूक गए थे। उन्हें भारत के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। मिल्खा सिंह को ‘फ़्लाइंग सिख’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया है। वह रिटायरमेंट के बाद पंजाब में ‘डायरेक्टर आफ स्पोर्ट्स’ के पद पर कार्यरत हैं।

Sports News inextlive from Sports News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari