भारत में कोविड-19 से अब तक 10892746 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 12143 नये मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना वायरस से रिकवर होने वालों की संख्या बढ़ कर 1.06 करोड़ पार कर गई है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 8 बजे तक नोवल कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,55,550 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के इस जानलेवा संक्रमण की वजह से 103 लोगों की जान जा चुकी है। काेविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ कर 1,06,00,625 पहुंच चुकी है।कोविड-19 से नेशनल रिकवरी रेट 97.32 प्रतिशतआंकड़ों के लिहाज से देखें तो कोविड-19 से नेशनल रिकवरी रेट 97.32 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर घट कर 1.43 प्रतिशत रह गई है। कोविड-19 से संक्रमण का एक्टिव केस 1.5 लाख से नीचे बना हुआ है। इस समय देश में संक्रमण के 1,36,571 एक्टिव केस हैं। यह आंकड़ा देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.25 प्रतिशत है।19 दिसंबर को कोविड-19 आंकड़ा 1 करोड़ पार
देश में कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार हो गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को अंततः 1 करोड़ पार हो गया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 11 4934 62
आंध्र प्रदेश 814 880784 7162
अरुणाचल प्रदेश 5 16771 56
असम 1657 214542 1086
बिहार 691 259433 1522
चंडीगढ़ 142 20717 344
छत्तीसगढ़ 3287 301648 3766
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 0 3396 2
दिल्ली 1053 624728 10889
गोवा 595 52780 777
गुजरात 1767 258551 4400
हरियाणा 837 265015 3035
हिमाचल प्रदेश 505 56647 990
जम्मू और कश्मीर 634 122626 1948
झारखंड 441 117720 1081
कर्नाटक 5944 926234 12259
केरल 64227 925871 3954
लद्दाख 50 9583 130
लक्षद्वीप 69 119 0
मध्य प्रदेश 1862 251538 3829
महाराष्ट्र 32649 1972475 51451
मणिपुर 56 28737 373
मेघालय 164 13620 148
मिजोरम 20 4363 9
नागालैंड 77 12011 88
ओडिशा 781 333351 1910
पुद्दुचेरी 284 38476 656
पंजाब 2300 167814 5690
राजस्थान 1407 314523 2780
सिक्किम 61 5920 135
तमिलनाडु 4285 827480 12408
तेलंगाना 1781 293033 1614
त्रिपुरा 2 32960 391
उत्तराखंड 648 94396 1678
उत्तर प्रदेश 3232 590071 8698
पश्चिम बंगाल 4233 557758 10229
Posted By: Satyendra Kumar Singh