Coronavirus In India : भारत में पिछले 24 घंटों में 5221 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में 5975 ठीक भी हुए हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। Coronavirus In India : भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को सूचना दी कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 5,221 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए। वर्तमान में देश में एक्टिव केस लोड 47,176 है। एक्टिव केस देश के कुल पाॅजिटिव केस का 0.11 प्रतिशत हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 5,975 ठीक हुए हैं। इस तरह से अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,25,239 हो गई है। रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है।अब तक देश में 88.95 करोड़ परीक्षण


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक कुल 88.95 करोड़ परीक्षण किए गए हैं। इसमें पिछले 24 घंटों में 1,84,965 परीक्षण किए गए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में, देश में 30,76,305 वैक्सीन खुराकें दी गई हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल वैक्सीन खुराक 215.26 करोड़ (94.53 करोड़ दूसरी खुराक और 18.34 करोड़ एहतियाती खुराक) प्रशासित की जा चुकी हैं।राष्ट्रव्यापी काेविड-19 टीकाकरण जारी

कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी काेविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड - 19 टीके प्रदान करके उनका समर्थन कर रही है।

Posted By: Shweta Mishra