COVID-19 के भारत में सामने आए 56211 नये मामले, Coronavirus से रिकवर होने वालों की दर घटी
नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 271 लोगों की नोवल कोरोना वायरस से मौत की रिपोर्ट है। इसके साथ ही इस जानलेवा संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,62,114 पहुंच चुकी है। लगातार 20वें दिन एक्टिव मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस समय देश में कोरोना वायरस के 5,40,720 एक्टिव केस हैं।कोरोना-19 से अब तक 1.13 करोड़ हुए रिकवर
यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 4.47 प्रतिशत है। संक्रमण की दर में अचानक तेजी आने की वजह से कोविड-19 संक्रमण से रिकवर होने वालों की दर घट कर 94.19 प्रतिशत रह गई है। कोरोना वायरस से देश में अब तक 1,13,93,021 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर इस समय 1.34 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख पार कर चुकी थी।29 मार्च तक देश में 2.42 करोड़ सैंपल्स की जांच
23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख तथा 16 सितंबर को 50 लाख पार कर गई थी। 28 सितंबर को यह संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर चुकी थी। आईसीएमआर के मुताबिक, 29 मार्च तक देश में 24,26,50,025 सैंपल्स की जांच हो चुकी है जबकि रविवार को 7,85,864 सैंपल्स की जांच की गई।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | एक्टिव केस | ठीक हो चुके | मौत |
अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 14 | 4976 | 62 |
आंध्र प्रदेश | 6104 | 886498 | 7210 |
अरुणाचल प्रदेश | 4 | 16785 | 56 |
असम | 1816 | 215390 | 1104 |
बिहार | 1488 | 262133 | 1573 |
चंडीगढ़ | 2746 | 23345 | 377 |
छत्तीसगढ़ | 20181 | 317239 | 4096 |
दादरा नगर हवेली और दमन दीव | 158 | 3463 | 2 |
दिल्ली | 8029 | 640575 | 11012 |
गोवा | 1429 | 55455 | 828 |
गुजरात | 12041 | 286577 | 4500 |
हरियाणा | 9312 | 276259 | 3143 |
हिमाचल प्रदेश | 2634 | 59308 | 1039 |
जम्मू और कश्मीर | 2110 | 126129 | 1989 |
झारखंड | 1968 | 120012 | 1110 |
कर्नाटक | 23868 | 953416 | 12520 |
केरल | 24533 | 1090419 | 4590 |
लद्दाख | 135 | 9742 | 130 |
लक्षद्वीप | 45 | 669 | 1 |
मध्य प्रदेश | 15150 | 271889 | 3967 |
महाराष्ट्र | 337928 | 2353307 | 54283 |
मणिपुर | 67 | 28950 | 374 |
मेघालय | 26 | 13858 | 150 |
मिजोरम | 29 | 4428 | 11 |
नागालैंड | 7 | 12134 | 92 |
ओडिशा | 1672 | 336809 | 1921 |
पुद्दुचेरी | 991 | 39554 | 681 |
पंजाब | 24143 | 203710 | 6749 |
राजस्थान | 7794 | 320971 | 2813 |
सिक्किम | 43 | 6049 | 135 |
तमिलनाडु | 13983 | 855085 | 12684 |
तेलंगाना | 4678 | 300833 | 1694 |
त्रिपुरा | 49 | 33052 | 392 |
उत्तराखंड | 1724 | 96555 | 1711 |
उत्तर प्रदेश | 8669 | 597619 | 8790 |
पश्चिम बंगाल | 5152 | 569828 | 10325 |