भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2 लाख से कम आए हैं। देश में कोविड-19 से अब तक 26948874 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि संक्रमण की वजह से 307231 लोगों की मौत हो चुकी है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,96,427 नये मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले 41 दिनों में सबसे कम है। वहीं संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,07,231 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 3,511 लोगों के मरने की खबर है। यह आंकड़ा भी 21 दिनों में सबसे कम है। 14 अप्रैल को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,84,372 नये मामले सामने आए थे।कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.14 प्रतिशत


भारत में इस समय नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के एक्टिव केस घट कर 25,86,782 रह गए हैं। देश में अब तक संक्रमित हो चुकी कुल आबादी का 9.60 प्रतिशत है। कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वालों की दर सुधर कर 89.26 प्रतिशत पहुंच गई है। कोविड-19 से अब तक 2,40,54,861 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर 1.14 प्रतिशत है।सोमवार को 20.58 लाख सैंपल्स की कोविड जांच

देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ पार कर गई थी। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 24 मई तक 33,25,94,176 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 20,58,112 सैंपल्स की जांच सोमवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 254 6495 104
आंध्र प्रदेश 203762 1379837 10222
अरुणाचल प्रदेश 3127 21344 102
असम 53996 318585 2823
बिहार 37943 649835 4642
चंडीगढ़ 4428 53597 709
छत्तीसगढ़ 60938 879625 12646
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 439 9606 4
दिल्ली 24578 1370431 23409
गोवा 16278 129162 2421
गुजरात 68971 713065 9621
हरियाणा 38119 696059 7607
हिमाचल प्रदेश 24181 153975 2827
जम्मू और कश्मीर 45630 223619 3609
झारखंड 17569 309371 4871
कर्नाटक 440456 1983948 25811
केरल 259559 2098674 7554
लद्दाख 1463 15891 178
लक्षद्वीप 2162 4661 24
मध्य प्रदेश 53653 706003 7618
महाराष्ट्र 330215 5182592 89212
मणिपुर 6444 37478 705
मेघालय 7788 22221 483
मिजोरम 2569 8019 34
नागालैंड 4714 15248 297
ओडिशा 99701 601224 2516
पुद्दुचेरी 15835 79765 1382
पंजाब 54996 475011 13468
राजस्थान 99875 812775 7806
सिक्किम 3184 9817 232
तमिलनाडु 301580 1554759 20872
तेलंगाना 39206 513968 3146
त्रिपुरा 8302 38526 470
उत्तराखंड 49579 260084 5927
उत्तर प्रदेश 76703 1577720 19362
पश्चिम बंगाल 128585 1141871 14517
Posted By: Satyendra Kumar Singh