देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या एक दिन में 19079 दर्ज हुई है। वहीं एक दिन में 224 लोगों की माैत भी हुई है। इस तरह भारत में 10305788 लोग कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। यहां देखें राज्यवार मामले...

नई दिल्ली (पीटीआई)। कोरोना वायरस के मामले शनिवार को भारत में 20,000 से नीचे दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 19,079 नए केसेज के साथ अब तक 1,03,05,788 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं एक दिन में 224 लोगों की माैत होने से मृतकों की संख्या 1,49,218 पहुंच गई है। हालांकि इस महामारी से उबरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक 99,06,387 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो पीड़ितों की संख्या लगातार 12 वें दिन तीन लाख से नीचे रही।

India reports 19,078 new COVID-19 cases, 22,926 recoveries, and 224 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,03,05,788
Active cases: 2,50,183
Total recoveries: 99,06,387
Death toll: 1,49,218 pic.twitter.com/lynsRgzAkn

— ANI (@ANI) January 2, 2021


कोविड-19 की वजह से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत
कोरोना वायरस मामलों में इस समय देश में नेशनल रिकवरी रेट 96.12 प्रतिशत हो गया है। वहीं कोविड-19 की वजह से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 1 जनवरी तक कोविड-19 के लिए 17,39,41,658 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें शुक्रवार को 8,29,964 शामिल हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 54 4830 62
आंध्र प्रदेश 3238 872266 7108
अरुणाचल प्रदेश 97 16566 56
असम 3210 211992 1049
बिहार 4945 245874 1400
चंडीगढ़ 372 19109 318
छत्तीसगढ़ 11344 265788 3375
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 11 3365 2
दिल्ली 5358 610039 10557
गोवा 930 49466 739
गुजरात 9663 231800 4309
हरियाणा 3314 256386 2911
हिमाचल प्रदेश 2394 52140 936
जम्मू और कश्मीर 3016 116327 1884
झारखंड 1682 112529 1030
कर्नाटक 11077 897200 12096
केरल 65238 697591 3095
लद्दाख 245 9153 127
मध्य प्रदेश 9222 229731 3618
महाराष्ट्र 53231 1832825 49580
मणिपुर 1108 26742 356
मेघालय 164 13142 139
मिजोरम 111 4100 8
नागालैंड 191 11659 79
ओड़िशा 2257 325733 1876
पुद्दुचेरी 366 37165 633
पंजाब 3517 157904 5349
राजस्थान 9223 296929 2700
सिक्किम 534 5238 128
तमिलनाडु 8380 798420 12135
तेलंगाना 5571 279991 1546
त्रिपुरा 96 32795 385
उत्तराखंड 4577 85189 1515
उत्तर प्रदेश 13831 564541 8379
पश्चिम बंगाल 11616 531862 9738
कुल मामले 250183 9906387 149218
Posted By: Shweta Mishra