भारत में पिछले 24 घंटों में 3.23 लाख नए संक्रमण केस और 2700 से अधिक माैतें दर्ज हुई है। पिछले कुछ दिनों में सामने आए नए संक्रमणों की संख्या की तुलना में आज के दैनिक मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। 352991 नए संक्रमण केस और 2812 माैतें दर्ज हुई थीं।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। विनाशकारी दूसरी लहर में अब हर दिन 3 लाख से अधिक केस दर्ज हाे रहे हैं। भारत ने पिछले 24 घंटों में 3.23 लाख नए संक्रमण केस दर्ज और 2,700 से अधिक मौतों की सूचना दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुल 3,23,144 नए केस दर्ज होने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,76,36,307 हो गई है। वहीं एक दिन में 2771 माैतें होने से भारत में मृतकों का आंकड़ा भी 1,97,894 पहुंच गया है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 28,82,204 हो गए


2,771 माैतों में महाराष्ट्र से 524, दिल्ली से 380, उत्तर प्रदेश से 249, छत्तीसगढ़ से 226, कर्नाटक से 201, गुजरात से 158 और झारखंड से 124 शामिल हैं।वहीं एक दिन में 2,51,827 मरीज रिकवर हुए हैं। इस तरह से अब तक 1,45,56,209 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं लगातार बढ़ते कोरोना वायरस मामलों की वजह से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 28,82,204 हो गए हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में तो कुछ होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। 26 अप्रैल तक 28,09,79,877 नमूनों का टेस्ट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईएमआर) ने 26 अप्रैल तक 28,09,79,877 नमूनों का परीक्षण किया है। इनमें से 16,58,700 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया। पिछले कुछ दिनों में सामने आए नए संक्रमणों की संख्या की तुलना में आज के दैनिक मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को दर्ज हुए आंकड़ों में एक दिन में 3,52,991 नए संक्रमण केस और 2,812 माैतें दर्ज हुई थीं। कल दर्ज हुआ एक दिवसीय आंकड़ा इस महामारी दाैर का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

Posted By: Shweta Mishra