भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 हजार नये केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 297535 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा भी 8498 पहुंच गया है। एक दिन में 396 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा भी अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10,956 नये केस सामने आए हैं। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ कर भारत बृहस्पतिवार को दुनिया का चौथा सबसे कोराना वायरस से संक्रमित देश बन गया है। लगातार तीसरे दिन भी भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव लोगों की संख्या ठीक हो चुके लोगों से कम ही थी।

मरीजों के ठीक होने की दर 49.47 प्रतिशत

मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्तमान समय में देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस 1,41,842 हैं। वहीं भारत में 1,47,194 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। ऐसे लोग अस्पताल से छुट्टी पाकरघर जा चुके हैं। या फिर वे घर रहकर ही स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि भारत में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 49.47 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

राज्यकुल केसमौतें
महाराष्ट्र976483590
तमिलनाडु38716349
दिल्ली346871085
गुजरात220321385
उत्तर प्रदेश12088345
राजस्थान11838265
मध्य प्रदेश10241431
पश्चिम बंगाल9768442
कर्नाटक624572
बिहार598336
हरियाणा596864
आंध्र प्रदेश542980
जम्मू और कश्मीर457452
तेलंगाना4320165
ओडिशा33869
असम33196
पंजाब288759
केरल224418
उत्तराखंड164315
झारखंड15998
छत्तीसगढ़13986
Posted By: Satyendra Kumar Singh