भारत में पिछले 24 घंटों में भारत में 382315 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए। वहीं एक दिन में 3780 लोगों की माैत हो चुकी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए। इन नए मामलों के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,65,148 हो गई है। दैनिक स्पाइक 1 मई को चार लाख से अधिक मामलों में अपने चरम पर पहुंच गया था, लेकिन कल 3,57,229 मामलों के साथ नीचे आ गया। पिछले 24 घंटों में देश में 3,780 लोग इस बीमारी के शिकार हो गए हैं। इस तरह से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,26,188 हो गई है।

India reports 3,82,315 new #COVID19 cases, 3,38,439 discharges and 3,780 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 2,06,65,148
Total recoveries: 1,69,51,731
Death toll: 2,26,188
Active cases: 34,87,229
Total vaccination: 16,04,94,188 pic.twitter.com/8ojDDAjfq7

— ANI (@ANI) May 5, 2021


34,87,229 सक्रिय मामले
सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में देश में कोविड​​-19 के 34,87,229 सक्रिय मामले हैं। इसमें कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा देश में रिकवरी भी हुई हैं। कल 3,38,439 रिकवरी के साथ देश में अब तक 1,69,51,731 लोग ठीक हो चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार कोविड-19 के 3 मई तक 29,48,52,078 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 15,41,299 नमूनों का मंगलवार को परीक्षण किया गया। देश में अब तक 16,04,94,188 से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Posted By: Shweta Mishra