भारत में कोरोना वायरस के मामले आज 1 करोड़ 5 लाख के पार हो गए हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 1 लाख 22 हजार आज पार कर गया है। यहां देखें आंकड़े...

नई दिल्ली (एएनआई)। Coronavirus In India भारत ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13,788 कोरोना वायरस के नए केस और 145 मौतों की सूचना दी। पिछले 11 दिनों से दैनिक नए मामले 20,000 से नीचे आए हैं। देश में सक्रिय 2,58,012 मामलों सहित संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,05,71,773 तक पहुंच गया। वहीं कोविड-19 की वजह से भारत में मौतें 1,52,419 तक पहुंच गई है। भारत में रिकवरी रेट काफी तेजी से बढ़ रहा और डेथ रेट घट रहा है।

ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,02,11,342 पहुंची
पिछले 24 घंटे में 14,457 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,02,11,342 हो गई। इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के लिए 17 जनवरी तक कुल 18,70,93,036 नमूनों का परीक्षण किया गया था, जिनमें से 5,48,168 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था। केरल में सक्रिय कोरोना वायरस मामलों की सबसे अधिक संख्या (69,209) में हैं। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है। यहां 53,852 सक्रिय संक्रमण के मामले हैं।

Posted By: Shweta Mishra