भारत में कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र केरल पंजाब मध्य प्रदेश तमिलनाडु गुजरात और छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16488 नए कोविड-19 केस और 113 लोगों की माैत हुई है।

नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर करवट ले रहा है। कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) को सूचित किया गया पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 16,488 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक दिन में 113 लोगों की माैत हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कुल कोरोना वायरस के मामले 1,10,79,979 हो गए हैं। इसके अलावा मृतकों का आंकड़ा 1,56,938 तक पहुंच गया है।

India reports 16,488 new #COVID19 cases, 12,771 discharges and 113 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
Total cases: 1,10,79,979
Total discharges: 1,07,63,451
Death toll: 1,56,938
Active cases: 1,59,590
Total Vaccination: 1,42,42,547 pic.twitter.com/x57FSp6BLK

— ANI (@ANI) February 27, 2021

अब तक 1,07,63,451लोग ठीक हो चुके
देश में कुल संक्रमित मामलों में अब तक 1,07,63,451लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 1,59,590 लोग अभी इस महामारी की चपेट है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने आज जानकारी दी कि शुक्रवार तक कुल नमूनों की संख्या 21,54,35,383 तक पहुंच गई है, जिसमें 7,73,918 नमूने शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कुल 1,42,42,547 लोगों को वायरस के खिलाफ टीका लगाया गया है।

Posted By: Shweta Mishra