Coronavirus In India भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। एक दिन में पिछले 24 घंटों में देश में 16738 नए कोविड-19 मामले और 138 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलाें को देखते हुए कुछ जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों में एक बार फिर से इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 16,738 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा और 138 मौतें हुई हैं। नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,10,46,914 तक पहुंच गई है। वहीं 138 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या भी 1,56,705 हो गई है। इस समय 1,51,708 सक्रिय मामले


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार बुधवार तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 21,38,29,658 है। 24 फरवरी को 7,93,383 नमूनों का परीक्षण किया गया था। देश में कुल संक्रमण मामलों में करीब 1,07,38,501 डिस्चार्ज मरीज शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो इस समय 1,51,708 सक्रिय मामले है। कुछ मरीज होमआइसोलेशन में एडमिट

इनमें से कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में एडमिट हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार शाम तक 2,63,224 सत्रों के माध्यम से कुल 1,23,66,633 वैक्सीन खुराक दी गई है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ था।

महाराष्ट्र में लगा एक सप्ताह का कर्फ्यू कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में शासन से लेकर प्रशासन तक सभी अलर्ट हो गए हैं। अमरावती में सड़कें सुनसान दिख रही हैं। यहां 23 फरवरी से एक सप्ताह का कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक कर्फ्यू के दौरान खुले रहने की अनुमति दी गई है।

Posted By: Shweta Mishra