Coronavirus In India: नए मामलों में बड़ी कमी, पिछले 24 घंटों में 1,86,364 केस और 3,660 मौतें दर्ज हुईं
नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते 24 घंटों में एक बड़ी गिरावट देखी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में भारत में 1,86,364 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। कोविड के दैनिक मामलों में इतनी बड़ी कमी बीते 44 दिनों में दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दैनिक सकारात्मकता दर भी घटकर 9 प्रतिशत हो गई है। वहीं भारत ने कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 3,660 मौतें दर्ज की हैं। इस तरह से देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3,18,895 हो गई है।
India reports 1,86,364 new #COVID19 cases, 2,59,459 discharges & 3,660 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry
Total cases: 2,75,55,457
Total discharges: 2,48,93,410
Death toll: 3,18,895
Active cases: 23,43,152
Total vaccination: 20,57,20,660 pic.twitter.com/px2jTVCVhY
एक्टिव केसलोएड घटकर 23,43,152 हो गया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार डेली केसेज में गिरावट से देश में एक्टिव केसलोएड घटकर 23,43,152 हो गया है। इन एक्टिव केसेज में कुछ मरीज होम आइसोलेशन तो कुछ अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रिकवरी भी लगातार 15 वें दिन दैनिक नए मामलों से आगे निकल रही है। भारत में ठीक होने वालों की संख्या 2,48,93,410 हो गई है और ठीक होने की दर 90.34 प्रतिशत है।
अब तक 33,90,39,861 टेस्ट किए गए
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 20,70,508 सैंपल टेस्ट मिलाकर अब तक 33,90,39,861 टेस्ट किए गए हैं। वहीं कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 20.57 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।