भारत में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमण के 208921 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 27157795 लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को देश में एक दिन के दौरान सर्वाधिक 2217320 कोविड-19 की जांच की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमण से 4157 लोगों के मौत की रिपोर्ट है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण की वजह से 4,157 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में अब तक नोवल कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,11,388 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश में मंगलवार को रिकाॅर्ड स्तर पर जांच की गई। पाॅजिटिविटी रेट गिर कर 9.42 प्रतिशत रह गई है। यह दूसरा दिन है जब पाॅजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। साप्ताहिक पाॅजिटिविटी दर में भी गिरावट आई है। अब यह दर 11.45 प्रतिशत रह गई है।कोरोना वायरस से संक्रमण के एक्टिव केस सबसे कम


इस समय देश में कोरोना वायरस के 24,95,59 एक्टिव केस हैं। इसमें भी लगातार गिरावट देखी गई है। यह आंकड़े देश में संक्रमित हो चुकी कुल आबादी का 9.19 प्रतिशत है। देश की कोविड रिकवरी रेट सुधर कर 89.66 प्रतिशत पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 2,43,50,816 पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की दर घट कर 1.15 प्रतिशत रह गई है।

4 मई को 2 करोड़ पार कर गई थी संक्रमण की संख्या

देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ पार कर गई थी। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 24 मई तक 33,48,11,496 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 22,17,320 सैंपल्स की जांच मंगलवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 228 6544 106
आंध्र प्रदेश 198023 1400754 10328
अरुणाचल प्रदेश 3323 21575 104
असम 54888 323368 2915
बिहार 35130 655850 4746
चंडीगढ़ 4063 54215 714
छत्तीसगढ़ 56474 887518 12723
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 431 9657 4
दिल्ली 21739 1374682 23565
गोवा 15706 131244 2460
गुजरात 62506 722741 9665
हरियाणा 34088 702779 7735
हिमाचल प्रदेश 23053 157042 2887
जम्मू और कश्मीर 44918 227242 3662
झारखंड 15641 312526 4891
कर्नाटक 424402 2022172 26399
केरल 255788 2132071 7731
लद्दाख 1561 16070 179
लक्षद्वीप 2320 4765 26
मध्य प्रदेश 48634 713376 7686
महाराष्ट्र 317038 5218768 90349
मणिपुर 6785 37946 720
मेघालय 7971 22976 502
मिजोरम 2743 8160 34
नागालैंड 4806 15414 315
ओडिशा 98838 612993 2549
पुद्दुचेरी 15475 81336 1408
पंजाब 53127 481462 13642
राजस्थान 87391 828558 7911
सिक्किम 3370 9904 237
तमिलनाडु 306652 1583504 21340
तेलंगाना 38706 518266 3169
त्रिपुरा 8001 39491 473
उत्तराखंड 45568 266758 6020
उत्तर प्रदेश 69828 1588161 19519
पश्चिम बंगाल 126376 1160928 14674
Posted By: Satyendra Kumar Singh