भारत ने पिछले 24 घंटों में 24712 नए मामले और 312 मौतें दर्ज की हैं। देश में रिकवरी रेट भी तेजी बढ़ रहा है। वहीं सक्रिय मामलों में केरल महाराष्ट्र से आगे निकल गया है।

नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 1,01,23,778 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 24,712 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 312 मौतों के साथ देश में मृतकों का आंकड़ा 1,46,756 तक पहुंच गया है। वर्तमान में देश में केवल 2,83,849 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ का उपचार होम आइसोलेशन तो कुछ का इलाज अस्पताल में हो रहा है।

India records 24,712 new COVID-19 cases, 29,791 recoveries, and 312 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,01,23,778
Active cases: 2,83,849
Total recoveries: 96,93,173
Death toll: 1,46,756 pic.twitter.com/Azt7FlUWT7

— ANI (@ANI) December 24, 2020


केरल महाराष्ट्र से आगे निकल गया
वहीं भारत में अब करीब 96,93,173 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों में अब केरल महाराष्ट्र से आगे निकल गया है। 62,974 सक्रिय संक्रमणों वाला केरल अब सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जिसके बाद महाराष्ट्र में 55,702 सक्रिय मामले हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कोविड-19 के लिए 23 दिसंबर तक कुल 16,53,08,366 नमूनों का परीक्षण किया गया, इनमें से 10,39,645 नमूनों का कल परीक्षण किया गया।

Posted By: Shweta Mishra