नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के देश में 38667 नये मामले सामने आए हैं। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान 478 लोगों की मरने की रिपोर्ट है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में एक दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 38,667 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार की सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से देश में अब तक कुल 3,21,56,493 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले एक दिन में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या 478 रही। इस आंकड़े के साथ कोविड-19 के संक्रमण की वजह से भारत में अब तक 4,30,732 लोगों की मौत हो चुकी है।22.2 लाख सैंपल्स की हुई कोविड जांच


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह लगातार 48वां दिन है जब नोवल कोरोना वायरस से संक्रमितों की दैनिक संख्या 50,000 से कम रही है। इस समय भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,87,673 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.21 प्रतिशत है। वहीं भारत में कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़ कर 97.45 प्रतिशत पहुंच गया है। शुक्रवार को भारत में 22,29,798 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की गई।कोविड से 3.13 करोड़ लोग हो चुके रिकवर

अब तक देश में 49,17,00,577 सैंपल्स की कोरोना वायरस जांच हो चुकी है। डेली पाॅजिटिविटी रेट घट कर अब 1.73 प्रतिशत रह गई है। यह लगातार 19वां दिन है जब पाॅजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से कम रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वीकली पाॅजिटिविटी रेट 2.05 प्रतिशत दर्ज किया गया है। नोवल कोरोना वायरस से अब तक देश में 3,13,38,088 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वहीं देशे में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की दर घट कर 1.34 प्रतिशत रह गई है। भारत में शनिवार की सुबह तक कोविड-19 वैक्सीन की 53.61 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 4 7415 129
आंध्र प्रदेश 18766 1958275 13615
अरुणाचल प्रदेश 2289 48598 252
असम 10001 563261 5471
बिहार 264 715503 9649
चंडीगढ़ 42 61171 811
छत्तीसगढ़ 1423 988646 13545
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 4 10647 4
दिल्ली 468 1411452 25068
गोवा 957 168218 3168
गुजरात 178 814885 10078
हरियाणा 664 759852 9656
हिमाचल प्रदेश 2748 203385 3544
जम्मू और कश्मीर 1324 317471 4395
झारखंड 223 342176 5131
कर्नाटक 22729 2866739 36933
केरल 180522 3453174 18394
लद्दाख 73 20156 207
लक्षद्वीप 39 10188 51
मध्य प्रदेश 103 781390 10514
महाराष्ट्र 66475 6180871 134730
मणिपुर 6671 98867 1691
मेघालय 4513 65319 1213
मिजोरम 11139 36679 177
नागालैंड 1346 27096 594
ओडिशा 9619 975999 6757
पुद्दुचेरी 944 119355 1803
पंजाब 568 582944 16334
राजस्थान 205 944752 8954
सिक्किम 2345 25720 360
तमिलनाडु 20411 2530096 34462
तेलंगाना 7812 640065 3838
त्रिपुरा 1825 78516 776
उत्तराखंड 401 334782 7370
उत्तर प्रदेश 469 1685625 22782
पश्चिम बंगाल 10109 1508800 18276
Posted By: Satyendra Kumar Singh