कोरोना वायरस की हाईएस्ट सिंगल डे स्पाइक में भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को देश में पिछले 24 घंटों में 332730 नए कोविड​​-19 मामले दर्ज किए गए और 2263 नई मौतें दर्ज की गई हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर दिन-ब-दिन घातक होती जा रही है। काेविड-19 के डेली नए मामलों में भारत अमेरिका से भी आगे निकल चुका है। देश लगातार दो दिनों से 3 लाख कोविड-19 मामलों की संख्या को पार कर रहा है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 3,32,730 नए कोविड​​-19 मामले दर्ज किए। पिछले साल से अब तक के महामारी के इस दाैर की यह हाईएस्ट सिंगल डे स्पाइक है। एक दिन में दर्ज हुए इन नए मामलों से देश में संक्रमित मामलों की संख्या 1,62,63,695 हो गई है। देश में 24,28,616 सक्रिय कोविड-19 मामले हो चुके हैं


वहीं माैतों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो कोरोना वायरस की वजह से बीते 24 घंटों में देश में 2,263 नई मौतें दर्ज की गई हैं। भारत में अब तक 1,86,920 लोग इस वैश्विक महामारी की वजह से अपनी जान गवां बैठे हैं। लगातार तेजी से बढ़ते नए मामलों की वजह से देश में 24,28,616 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। भारत में अब तक कुल संक्रमण मामलों में 1,36,48,159 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13,54,78,420 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, कोविड-19 के लिए 27,44,45,653 नमूनों का परीक्षण 22 अप्रैल तक किया गया है। इनमें से 17,40,550 कल परीक्षण किए गए थे। देश में अब तक 13,54,78,420 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Posted By: Shweta Mishra