भारत में कोरोना वायरस के मामले 95 लाख पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 36594 नए कोरोना वायरस संक्रमणों के साथ भारत ने 27 वें दिन 50000 से कम मामलों की सूचना दी। यहां देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 36,594 नए कोरोना वायरस संक्रमणों के साथ भारत ने 27 वें दिन 50,000 से कम मामलों की सूचना दी। भारत में कुल कोरोना वायरस मामले 95,71,559 तक पहुंच गए। हालांकि इसमें इस समय केवल 4,16,082 मामले ही सक्रिय हैं। इसके अलावा 90,16,289 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में बीते 24 घंटे में 540 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,39,188 हो गया है। इससे पहले नए मामले 7 नवंबर को 50,000-सीमा को पार कर गए थे।महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 85 हजार से अधिक
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार गुरुवार को देश में आयोजित कोविड-19 के कुल परीक्षण 14,47,27,749 तक पहुंच गए, जिनमें से 11,70,102 का परीक्षण किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 85,535 है। दिल्ली में कोरोनोवायरस की स्थिति में गुरुवार को थोड़ा सुधार देखने काे मिला है। यहां 29,120 सक्रिय कोविड-19 मामले रहे और राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह तक 5,43,514 रिकवरी और 9,424 मौतें हुई हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 71 4597 61
आंध्र प्रदेश 6742 856320 7014
अरुणाचल प्रदेश 769 15525 54
असम 3505 208846 985
बिहार 5890 229249 1281
चंडीगढ़ 981 16452 284
छत्तीसगढ़ 19300 220177 2941
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 14 3324 2
दिल्ली 29120 543514 9424
गोवा 1418 46251 696
गुजरात 14913 195365 4031
हरियाणा 15516 221203 2520
हिमाचल प्रदेश 8088 33914 695
जम्मू और कश्मीर 5104 104890 1718
झारखंड 1926 106868 977
कर्नाटक 24708 852584 11821
केरल 61342 556378 2329
लद्दाख 859 7713 119
मध्य प्रदेश 13887 193187 3300
महाराष्ट्र 86612 1703274 47472
मणिपुर 3070 22172 294
मेघालय 648 11241 116
मिजोरम 235 3647 6
नागालैंड 699 10520 64
ओड़िशा 4239 314023 1755
पुद्दुचेरी 444 36062 613
पंजाब 7724 141478 4862
राजस्थान 25544 246572 2370
सिक्किम 320 4669 111
तमिलनाडु 10988 763428 11747
तेलंगाना 8826 261830 1467
त्रिपुरा 517 31947 372
उत्तराखंड 4967 70045 1263
उत्तर प्रदेश 22990 518390 7848
पश्चिम बंगाल 24106 460634 8576
कुल मामले 416082 9016289 139188
Posted By: Shweta Mishra