भारत में कुल एक्टिव कोविड केस घट गए हैं जबकि 24 घंटे में 2.86 लाख नए केस सामने आए। वहीं एक दिन में 573 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 2,86,384 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही भारत में कोविड-19 के कुल मामले 4,03,71,500 हो गए। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि 573 ताजा मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,91,700 हो गई है। वहीं मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव मामले घटकर 22,02,472 हो गए हैं और कुल संक्रमणों में 5.46 प्रतिशत शामिल हैं, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट घटकर 93.33 प्रतिशत हो गया है।

केस लोड में 20 हजार की कमी
24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केसलोड में 20,546 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, डेली पाॅजिटिव रेट 19.59 प्रतिशत है, जबकि वीकली सकारात्मकता दर 17.75 प्रतिशत दर्ज किया गया। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,76,77,328 और मामले की मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

तेजी से हुआ वैक्सीनेशन
राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 163.84 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। भारत का COVID-19 टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। जबकि 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार किया गया। भारत ने 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर मील के पत्थर को पार कर लिया था।

70 प्रतिशत से अधिक मौतें कोमाॅर्बिटी के कारण
24 घंटे में जिन 573 नए लोगों की जान गई उसमें केरल के 140 और महाराष्ट्र के 79 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 4,91,700 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,42,316, केरल से 52,281, कर्नाटक से 38,705, तमिलनाडु से 37,359, दिल्ली से 25,710, उत्तर प्रदेश से 23,106 और पश्चिम बंगाल से 20,445 मौतें हुई हैं। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कोमाॅर्बिटी के कारण हुईं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari