भारत में पिछले 24 घंटे में ढाई लाख से अधिक कोविड केस सामने आए हैं। जबकि 627 लोगों की जान चली गई है। वहीं देश में रिकवरी रेट 93.60 प्रतिशत हो गया है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 2,51,209 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने के साथ, भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.06 करोड़ से अधिक हो गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 24 घंटे की अवधि के दौरान कोरोना से 627 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस तरह भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या 4,92,327 हो गई है।

देश में रिकवरी रेट 93.60 प्रतिशत
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले 96,861 घटकर 21,05,611 हो गए हैं वहीं देश में रिकवरी रेट 93.60 प्रतिशत आ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डेली पाॅजिटिव रेट 15.88 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि वीकली पाॅजिटिव दर 17.47 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,80,24,771 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई। शुक्रवार के अपडेट के बाद, संक्रमणों की कुल संख्या 4,06,22,709 हो गई है।

164.44 करोड़ कोविड वैक्सीन दी जा चुकी
इस बीच, देश में अब तक 164.44 करोड़ कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैंं। भारत का COVID-19 टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। भारत ने 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर मील के पत्थर को पार कर लिया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari