7 साल बाद यानी 2022 तक दुनिया में पॉपुलेशन के आंकड़े काफी हद तक बदल जांएगे। जिससे कि भारत चीन को पछाड़ते हुए दुनिया में सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। यूनाइटेड नेशन ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए इस बात की सूचना दी।

क्या कहते हैं आंकड़े
यूनाइटेड नेशन का मानना है कि, दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलेशन ग्रोथ वाला देश नाइजीरिया है। यह देश जिस तरह से तरक्की कर रहा है, उसे देखते हुए यूएन ने माना है कि 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश नाइजीरिया होगा। फिलहाल ओवरऑल पॉपुलेशन पर नजर डालें तो इस समय पूरी दुनिया की आबादी 7.3 बिलियन है जोकि 2050 तक 9.7 बिलियन और 2100 तक 11.2 बिलियन पहुंच जाएगी। यूएन के अनुसार, सबसे ज्यादा ग्रोथ डेवलपिंग क्षेत्रों (अफ्रीका) में हो रही है।

बढ़ जाएगी समस्या

यूएन के पॉपुलेशन डिवीजन के हेड जॉन विलमोथ ने बताया कि, गरीब देशों में बढ़ती आबादी चिंता का कारण बन सकती है। इन देशों में जहां पहले से ही गरीबी, भुखमरी और चिकित्सा को लेकर परेशानियां हैं। ऐसे में जब लोगों की संख्या बढ़ती जाएगी और संसाधन कम होने से यह विकराल समस्या उभर कर सामने आ सकती है। वहीं दूसरी ओर दुनिया के दो सबसे बड़े देश भारत और चीन एक-दूसरे को तगड़ा कंप्टीशन दे रहे हैं। इन दोनों देशों की आबादी 1 बिलियन से ऊपर है। हालांकि एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि, अगले 35 सालों में दुनिया में जितनी आबादी बढ़ेगी उसमें से 50 परेसंट अफ्रीका में होंगे।
5 गुना हो जाएगी आबादी
यूएन के मुताबिक, 10 अफ्रीकन कंट्रीज जैसे - अंगोला, बुरुंडी, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, मलवाई, माली, नाइजर, सोमालिया, युगांडा, तनजानिया और जाम्बिया में 2100 तक आबादी 5 गुना तक बढ़ जाएगी।

Hindi News from India News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari