ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पांच वनडे और तीन टी 20 मैच की सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। भारत आस्‍ट्रेलिया का पहला मैच 17 सितंबर को चेन्‍नई में खेला जाएगा। ऐसे में हम आप को उन पांच भारतीय खिलाडि़यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाए हैं।

 

 

1- सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 1991 से लेकर 2012 तक ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 71 मैच खेले। 175 उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। नौ शतक और 15 अर्द्धशतकों की सहायता से उन्होंने 3077 रन बनाए। 

3- महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने 2006 से 2016 के बीच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 मैच खेले। 139 रन धोनी का हाईएस्ट स्कोर है। उन्होंने 1255 रन 2 शतक और 6 अर्द्धशतकों के साथ बनाए। 

5- युवराज सिंह

युवराज सिंह का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने ने 2000 से 2013 के बीच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 मैच खेले। युवराज का सर्वाधिक स्कोर 139 रन रहा। उन्होंने कुल 981 रन 2 शतक और 4 अर्द्धशतक जड़े। 

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra