ICC World Cup 2019 : Ind vs Aus कंगारुओं के खिलाफ कोहली उतार सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
कानपुर। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का दूसरा मैच आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है। साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान में ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरु होगा। इस टूर्नामेंट में भारत का यह दूसरा मुकाबला है। विराट कोहली किस टीम के साथ मैदान में उतरेंगे यह देखना दिलचस्प होगा। टीम इंडिया के स्काॅड में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं मगर अंतिम प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए कप्तान कोहली को काफी माथा पच्ची करनी पड़ सकती है। आइए जानें क्या हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन..स्पिनर्स का रहेगा दबदबा
लंदन के ओवल मैदान में स्क्वाॅयर बाउंड्री काफी लंबी है ऐसे में टीमें स्पिनर्स पर ज्यादा भरोसा करती हैं। वहीं दूसरी पारी में यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल काम है। ऐसे में विराट को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बैलेंस बिठाना होगा। भारत के अंतिम 11 खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम हो सकता है।
खिलाड़ी | रोल |
रोहित शर्मा | बल्लेबाज |
शिखर धवन | बल्लेबाज |
विराट कोहली | बल्लेबाज |
केएल राहुल | बल्लेबाज |
एमएस धोनी | बल्लेबाज |
केदार जाधव | बल्लेबाज |
हार्दिक पांड्या | ऑलराउंडर |
युजवेंद्र चहल | गेंदबाज |
कुलदीप यादव | गेंदबाज |
भुवनेश्वर कुमार | गेंदबाज |
जसप्रीत बुमराह | गेंदबाज |
ICC World Cup 2019 : Ind vs Aus Match Preview, जानें किसके जीतने के चांस हैं ज्यादाICC World Cup 2019 Ind vs Aus Live Streaming Online: जानें भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगICC World Cup 2019 : Ind vs Aus कोहली के लिए टाॅस जीतना जरूरी, दूसरी पारी में बैटिंग मुश्किलवर्ल्ड कप में किसका प्रदर्शन अच्छाटीम इंडिया ने अब तक कुल 76 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं जिसमें 47 में उन्हें जीत मिली, तो 27 में हार। वहीं 1 मैच टाई और 1 बेनतीजा रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो इस टीम ने कुल 86 वर्ल्ड कप मैच खेल लिए। जिसमें 64 में जीत मिली तो 20 मैच हार गए। इसमें 1-1 मैच टाई और बेनतीजा रहा।