भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज रांची में खेला जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का यह होम ग्राउंड है। मगर माही के बल्ले से यहां एक अर्धशतक तक नहीं निकला।


कानपुर। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान भारत इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। विराट एंड टीम की नजर अब रांची वनडे जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त पर होगी। भारत को ये मैच जीतना है तो विराट कोहली को फिर से जलवा दिखाना होगा। हालांकि रांची के लोकल ब्वाॅय एमएस धोनी से उनके फैंस को काफी उम्मीद होगी। माही पिछले मैच में फ्लाॅप रहे थे, ऐसे में उनके चाहने वाले रांची में अपने फेवरेट सितारे से बेहतरीन पारी की उम्मीद करेंगे।धोनी नहीं लगा पाए एक भी अर्धशतक


धोनी ने दुनिया के तमाम मैदानों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है मगर जब बात अपने घरेलू मैदान की आती है तो धोनी ने अपने फैंस को काफी निराश किया है। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, धोनी ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में आज तक शतक तो दूर एक अर्धशतक भी नहीं लगाया। यही नहीं माही का इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 11 रन है जोकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में बनाया था। रांची में धोनी के खाते में कुल तीन मैचों में 21 रन दर्ज हैं इसमें एक में उन्हें बैटिंग नहीं मिली।

टीम इंडिया का ऐसा है रिकाॅर्डरांची के जेएससीए मैदान पर टीम इंडिया का रिकाॅर्ड देखें तो यह काफी मिला-जुला है। भारत को यहां जीत भी मिली तो हार भी। क्रिकइन्फो के डेटा के मुताबिक, टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल चार वनडे खेले जिसमें दो में जीत, एक में हार और एक बेनतीजा रहा। भारत ने जिन दो टीमों को यहां हराया है उनमें इंग्लैंड और श्रीलंका हैं। वहीं कंगारुओं के खिलाफ भारत का यहां 2013 में सामना हुआ था मगर वो मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।कोहली हैं यहां के इकलौते शतकवीरधोनी के घर पर जिस भारतीय बल्लेबाज ने एकमात्र शतक लगाया है वो विराट कोहली हैं। टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में नाबाद 139 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने ये मैच तीन विकेट से अपने नाम किया।कप्तान बनने के बाद रांची में अपने 'गुरु' के सामने जमीन पर बैठते थे धोनीधोनी ने टीम इंडिया को अपने घर पर खिलाया खाना, सामने आई तस्वीर

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari