3 साल बाद रोहित का टेस्ट अर्धशतक आैर भारत पहली बार 400 पार, विदेशी धरती पर बना ये रिकाॅर्ड
कानपुर। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के एमसीजी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। भारत ने पहली पारी 7 विकेट पर 443 रन पर घोषित की। विदेशी धरती पर भारत का इस साल का यह सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है। इस साल टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। पिछले सभी मैचों में टीम इंडिया कभी 400 का आंकड़ा नहीं छू पाई। अब कंगारुओं के खिलाफ एमसीजी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो पाई।
2018 में भारत ने साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जिसमें कोहली एंड टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-4 से हार गया। अब ऑस्ट्रेलिया में मुकाबला फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। मगर इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने 400 रन का स्कोर नहीं खड़ा किया था।
मेलबर्न टेस्ट से पहले भारत का विदेश में 2018 में टेस्ट स्कोर
रन(दोनों पारियां) | विरोधी टीम |
209, 135 | साउथ अफ्रीका |
307, 151 | साउथ अफ्रीका |
187, 247 | साउथ अफ्रीका |
274, 162 | इंग्लैंड |
107, 130 | इंग्लैंड |
329, 352 | इंग्लैंड |
273, 184 | इंग्लैंड |
292, 345 | इंग्लैंड |
250, 307 | ऑस्ट्रेलिया |
283, 140 | ऑस्ट्रेलिया |