India vs Bangladesh 1st Test Day 2: टेस्ट में 10वीं बार डक आउट हुए कोहली, इस गेंदबाज ने पहली बार विराट को शून्य पर भेजा था पवेलियन
कानपुर। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कोहली को बांग्लादेशी पेसर अबु जायद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कोहली सिर्फ दो गेंद खेलकर पवेलियन लौटे। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह 10वां मौका है जब कोहली डक आउट हुए। पहली बार 2011 में बने थे शिकारआठ साल से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे विराट कोहली टेस्ट में पहली बार 2011 में डक आउट हुए थे। ये मैच ब्रिजटाउन में खेला गया था जिसमें विंडीज गेंदबाज रवि रामपाॅल ने पहली बार विराट को शून्य पर आउट किया।
क्रिकइन्फो पर मौजूद डेटा के मुताबिक, विराट टेस्ट क्रिकेट में कुल 140 पारियां खेल चुके हैं जिसमें वह 10 बार डक का शिकार हुए। आपको बता दें कोहली को अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाने में सात पारियां खेलनी पड़ी थी। वहीं पहला शतक 15वीं पारी में आया था।2019 में दूसरी बार नहीं खोल पाए खाता
साल 2019 में विराट कोहली टेस्ट में दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इंदौर टेस्ट से पहले कोहली इसी साल वेस्टइंडीज के किंग्सटन मैदान पर खेले गए टेस्ट की दूसरी पारी में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे।
टीम | कितनी बार डक आउट |
वेस्टइंडीज | 2 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 |
इंग्लैंड | 3 |
श्रीलंका | 1 |
बांग्लादेश | 1 |