Ind vs Ban: दीपक चाहर टी-20 हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय, जानिए दुनिया के कितने गेंदबाज कर चुके ये कारनामा
कानपुर। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को नागपुर में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेशी कप्तान महमुदुल्लाह ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्यौता दिया। भारत की तरफ से केएल राहुल 52 और श्रेयस अय्यर के 62 रनों की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मेहमान टीम 19.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी दीपक चाहर ने की जिन्होंने हैट्रिक सहित कुल 6 विकेट लिए। इसी के साथ भारत ने यह मैच 30 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।हैट्रिक लेने वाले चाहर इकलौते भारतीय
क्रिकेट के इस छोटे फाॅर्मेट में हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर पहले भारतीय गेंदबाज हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज टी-20 में हैट्रिक नहीं ले पाया था। रविवार को जब चाहर ने लगातार तीन गेंदों में तीन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसी के साथ उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। चाहर ने इस मैच में 3.2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 6 विकेट लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का अभी तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन है।
हैट्रिक के अलावा लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का कारनामा दो गेंदबाजों ने किया। इसमें एक लसिथ मलिंगा हैं जिन्होंने 2019 में पल्लेकेले में कीवियों के खिलाफ लगातार 4 गेंदों में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ यही करिश्मा किया था।
टी-20 हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज | विरोधी टीम | साल |
ब्रेट ली | बांग्लादेश | 2007 |
जैकब ओरम | श्रीलंका | 2009 |
टिम साउदी | पाकिस्तान | 2010 |
तिसारा परेरा | भारत | 2015 |
लसिथ मलिंगा | बांग्लादेश | 2016 |
फहीम अशरफ | श्रीलंका | 2017 |
राशिद खान | आयरलैंड | 2018 |
लसिथ मलिंगा | न्यूजीलैंड | 2019 |
मोहम्मद होसनैन | श्रीलंका | 2019 |
खवार अली | नीदरलैंड | 2019 |
नर्मन वनुआ | बरमूडा | 2019 |
दीपक चाहर | बांग्लादेश | 2019 |
body,div,table,thead,tbody,tfoot,tr,th,td,p { font-family:"Liberation Sans"; font-size:x-small } a.comment-indicator:hover + comment { background:#ffd; position:absolute; display:block; border:1px solid black; padding:0.5em; } a.comment-indicator { background:red; display:inline-block; border:1px solid black; width:0.5em; height:0.5em; } comment { display:none; }