भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच रविवार को ब्रिस्टल में खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी भी मौजूद रहीं।


कानपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल में तीसरा टी-20 मैच खेला गया। भारत ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज भी अपने नाम की। आखिरी मैच बेहद रोमांचक रहा। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए भारत को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया जिसे टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड में मिली पहली बार टी-20 सीरीज जीत पर भारतीय फैंस काफी खुश नजर आए। खासतौर से विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने स्टेडियम में बैठकर अपनी टीम को खूब चियर किया।


साक्षी ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेडयिम की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें साक्षी के साथ अनुष्का और धवन की दो बेटियां नजर आ रहीं। यही नहीं साक्षी अपनी बेटी जीवा को गोद में लिए थीं। इन सभी लोगों ने साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठाया। खासतौर से टीम इंडिया की जीत पर साक्षी और अनुष्का काफी खुश नजर आईं।

अनुष्का और साक्षी दोनों अगल-बगल बैठकर मैच देख रहीं थीं। भारतीय बल्लेबाजों के एक-एक शॉट पर दोनों खूब चियर करती दिखीं। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब विराट और धोनी की पत्नियों को एक साथ स्टेडियम में देखा गया। इससे पहले आईपीएल मैचों में यह दोनों स्टेडियम आती रही हैं, हालांकि तब इनकी टीमें अलग-अलग होती थीं। धोनी जहां सीएसके से खेलते हैं वहीं विराट आरसीबी का हिस्सा रहे हैं।आपको बता दें कि एक दिन पहले धोनी के बर्थडे पर भी साक्षी और अनुष्का को साथ देखा गया था। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। अनुष्का एक हफ्ते पहले ही इंग्लैंड आईं थी। दरअसल भारत का इंग्लैंड दौरा काफी लंबा है। ऐसे में विराट से ज्यादा दूरी अनुष्का को बर्दाश्त नहीं हुई और वह सीधे इंग्लैंड पहुंच गई।भारत में जो काम करने के लिए तरसते हैं वो इंग्लैंड में कर रहे विराट-अनुष्काविराट छूटे जा रहे पीछे, अपने ही कप्तान से टी-20 के हर रिकॉर्ड में आगे हैं केएल राहुल

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari