India vs New Zealand Series न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया टी-20 सीरीज का आगाज 24 जनवरी से करेगी। कंगारुओं को घर पर वनडे में हराने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड सोमवार को न्यूजीलैंड रवाना हो जाएगी। यह दौरा काफी लंबा है जिसकी शुरुआत टी-20 सीरीज के साथ हो रही। आइए जानें भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच कैसा है टी-20 रिकाॅर्ड...


कानपुर। India vs New Zealand Series भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 24 जनवरी से हो रही है। इस बार टीम इंडिया का कीवी दौरा काफी लंबा है। भारत को यहां पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। दौरे का आगाज टी-20 सीरीज के साथ होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पिछला टी-20 रिकाॅर्ड देखें तो विराट सेना के लिए चिंता की बात हो सकती है। दुनिया की बाकी टीमों की तुलना में भारत का कीवियों के खिलाफ टी-20 रिकाॅर्ड काफी खराब है। न्यूजीलैंड ने ही पहली बार हराया था भारत को


भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 क्रिकेट की शुरुआत साल 2006 में की थी। पहला मैच भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर खेला था। उस मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। तब हर किसी को लगा कि भारत को टी-20 में हराना आसान नहीं है। इसके अगले साल यानी 2007 में पहले टी-20 वर्ल्डकप का भी आयोजन किया जिसमें भारत चैंपियन बना था। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक टीम को छोड़ कोई भी भारत को मात नहीं दे सका था और वो टीम थी न्यूजीलैंड की।10 विकेट से टीम इंडिया को मिली थी मात

भारत को पहली बार टी-20 में मात देने वाली न्यूजीलैंड टीम ने भारतीय शेरों को 10 रन से हराया था। ये मुकाबला जोहांसबर्ग के वांडरर्स में खेला गया था। उस वक्त कीवी टीम की कमान डेनियल विटोरी के हाथों में थी। इधर टीम इंडिया की अगुआई एमएस धोनी कर रहे थे। धोनी ने टाॅस जीतकर कीवियों को पहले बैटिंग का न्यौता दिया। न्यूजीलैंड ने 190 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 180 रन बना पाई और भारत वो मुकाबला 10 रन से हार गया था। टी-20 इतिहास में भारत की यह पहली हार थी।विराट यहां पहली बार करेंगे कप्तानीदुनिया के बेहतरीन कप्तानों में शुमार हो चुके विराट कोहली न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 फाॅर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। पिछले साल की शुरुआत में भारतीय टीम जब कीवी दौरे पर गई थी तब टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया था। उस सीरीज में रोहित शर्मा भारत के कप्तान बने थे। रोहित ने तीन मैचों की सीरीज का एक मुकाबला जीता भी था। फिलहाल रोहित शर्मा न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड को टी-20 हराने वाले इकलौते भारतीय कप्तान हैं।भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 रिकाॅर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज तक कुल 11 टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें आठ बार भारत को हार मिली और सिर्फ तीन मुकाबले ऐसे थे जिसमें भारत ने जीत दर्ज की। इन तीन जीत में से दो जीत भारत को अपने घर पर मिली और एक बार कीवियों को उनके घर पर हराया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari