Ind vs Nz : न्यूजीलैंड में हार्इ स्कोर बनाने में भारतीय बल्लेबाजों से पीछे हैं कीवी
कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 जनवरी से हो रही। टीम इंडिया नेपियर के मैक्लेन पार्क में पहला एकदिवसीय मैच खेलेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तैयारी में हैं। हालांकि कीवी बल्लेबाजों को अपने घर में वनडे रिकाॅर्ड कुछ खास नहीं है। न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ अपने घर पर जीत प्रतिशत भले ज्यादा हो मगर जब बात बड़ी पारी खेलने की आई तो भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम रहा। आइए जानें न्यूजीलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच सबसे बड़ी वनडे पारी कौन सी हैं...सचिन तेंदुलकर - 163 रन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का न्यूजीलैंड में वनडे रिकाॅर्ड काफी शानदार है। यही नहीं कीवियों के खिलाफ उन्हीं के घर पर वह दोनों टीमों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सचिन ने साल 2009 में क्राइस्टचर्च में नाबाद 163 रन की पारी खेली थी। वनडे में सचिन की यह 43वीं और न्यूजीलैंड में पहली सेंचुरी थी। तेंदुलकर ने इस पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए थे। तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर सबसे ज्यादा 18 मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 38.35 की औसत से 652 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है।
टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को शुरुआत में वनडे प्लेयर नहीं माना जाता था। मगर उन्होंने न्यूजीलैंड में 1999 में शानदार 123 रन बनाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। वनडे क्रिकेट में द्रविड़ का यह दूसरा शतक था। यही नहीं 1999 वर्ल्ड कप में राहुल द्रविड़ 461 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड में 12 मैच खेले जिसमें उन्होंने 38.63 की औसत से 425 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इसी के अलावा द्रविड़ चौथे भारतीय बल्लेबाज भी हैं जिनके नाम न्यूजीलैंड में वनडे में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड दर्ज है।
Ind vs Nz : जानें न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज हारने से टीम इंडिया कितना नीचे गिर जाएगीInd vs nz : आज भी टीम में शामिल हैं वो 2 खिलाड़ी, जो 10 साल पहले न्यूजीलैंड में मिली आखिरी जीत के थे गवाह