भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन है। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खो दिया है।


कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा। आज टेस्ट का चौथा दिन है। भारत के 502 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 431 रनों पर सिमट गई। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 204 रन बना लिए। भारत के पास अब 275 रन की बढ़त है। इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा (100) और रवींद्र जडेजा (7) मौजूद हैं।एक मैच में दो शतक लगाने वाले 6वें भारतीय


रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। एक टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित छठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने पहली पारी में 176 रन और दूसरी पारी में शतक जड़ दिया। भारत के लिए टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ये भारतीय हैं - रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विजय हजारे।साउथ अफ्रीका की पहली पारी

भारत के 502  रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 431 रन पर सिमट गई। प्रोटीज को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में डीन एल्गर (160) और क्विंटन डी काॅक (111) का अहम योगदान रहा। दोनों ने शानदार शतक जड़ा। इसके अलावा कप्तान फाॅफ डु प्लेसिस ने भी अर्धशतक लगाया। इस पारी में साउथ अफ्रीका का टाॅप ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया था। एडन मार्कम 5 रन बनाकर आउट हुए वहीं ब्रुअन (4) और नाइटवाॅच मैन के रूप में भेजे गए पिडट 0 रन पर आउट हुए। हालांकि बाद में एल्गर और डि काॅक ने 164 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। अब प्रोटीज भारत से सिर्फ 71 रन पीछे हैं। भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट आर अश्विन ने लिए जबकि रवींद्र जडेजा को दो और ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला। भारत ने 502 रनों पर घोषित की पारीभारत ने पहली पारी सात विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 215 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए। वहीं रोहित ने 176 रन की पारी खेली। हालांकि विराट कोहली (20), चेतेश्वर पुजारा (6) और अजिंक्य रहाणे (15) कुछ खास नहीं कर पाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट केशव महाराज ने लिए। वहीं डेन पिडट, डीन एल्गर, वर्नेन फिलंडर और मुथुस्वामी ने 1-1 विकेट लिए।  मयंक अग्रवाल का पहला दोहरा शतक

पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने इतिहास रच दिया। मयंक ने दूसरे दिन के खेल के एक घंटे के भीतर ही सेंचुरी जड़ी दी। वहीं लचं के बाद मयंक ने दोहरा शतक लगा दिया। मयंक ने दूसरे दिन की शुरुआत 84 रन के साथ की थी। पहले दिन जहां रोहित शर्मा ने शतक बनाया था वहीं अब मयंक ने डबल सेंचुरी जड़ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मयंक की टेस्ट क्रिकेट में यह पहली सेंचुरी है।बड़ी मुश्किल से टूटी ओपनिंग पार्टनरशिपपहले दिन का स्कोर 202 रन से आगे बढ़ाते हुए भारत ने दूसरे दिन भी सधी शुरुआत की। पहली बार टेस्ट में बतौर ओपनर खेल रहे रोहित ने शानदार खेल दिखाया। वहीं मयंक अग्रवाल ने भी अफ्रीकी गेंदबाजों को खूब परेशान किया। बता दें अफ्रीकी गेंदबाज को पहला विकेट चटकाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बता दें पहले विकेट के लिए रोहित और मयंक ने 317 रन की साझेदारी की थी।रोहित ने खेली शानदार पारी
विशाखापत्तनम टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर बैटिंग का निर्णय लिया। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए और दोनों पहले दिन नाबाद लौटे मगर दूसरे दिन करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा बैटिंग करने के बाद रोहित 176 रन बनाकर आउट हो गए। टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित की यह पहली सेंचुरी है। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में रोहित के चार शतक हो गए हैं। बता दें रोहित ने टेस्ट डेब्यू में भी शतक जड़ा था।यहां टाॅस जीतने वाला जीतता मैचविशाखापत्तनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर टाॅस जीतने वाला कप्तान फायदे में रहेगा। जो भी टाॅस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा क्योंकि यहां की पिच बल्लेबाजों की काफी मददगार है। ऐसे में भारतीय फैंस चाहेंगे कि विराट कोहली ही टाॅस के बाॅस बने और भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करे।बाद में खेलने वाली टीम हारती हैविशाखापत्तनम की पिच वैसे तो बल्लेबाजों की मददगार रहती है मगर यहां जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। यही वजह है कि आखिरी तीन दिन में बड़ा स्कोर चेज करना आसान नहीं रहता।पिछले मैच का यह निकला था नतीजा
इस मैदान पर आज तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है जोकि 2016 में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया था। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इस मैच में अंग्रेजों को 246 रनों से मात दी थी। बता दें इस टेस्ट में कोहली ने टाॅस भी जीता और मैच भी।भारत की प्लेइंग इलेवनमयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रिद्घिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन।साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवनफाॅफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडन मार्कम, डीन एल्गर, थेनस डी ब्रुयान, तेंबा बावुमा, क्विंटन डी काॅक, वर्नेन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पिएडेट और कागिसो रबाडा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari