भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार जीत दर्ज की। भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रन से हराया है।


मुंबई (रायटर्स)। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच  विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आज अंतिम दिन रहा। इसमें भारत ने साउथ अफ्रीका काे हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रन से हराते हुए  इस तीन मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 से बढ़त बना ली है। 395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 191 रन पर सिमट गई थी।  रोहित शर्मा ने एक टेस्ट में लगाए दो शतक


रोहित शर्मा एक टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे टेस्ट ओपनर भी साबित हुए। वहीं इसके अलावा भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 4 और आर अश्विन ने 1 विकेट झटका। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से आज दूसरी पारी में डेन पीट ने 56 रन, एडन मार्क्रम ने 39 रन चटकाए। वहीं सेन्युरन मुथुस्वामी 49 रन बनाकर नाबाद लौटे।साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन पर सिमट गई

बता दें कि भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित की। इस मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 215 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए थे। वहीं रोहित ने 176 रन की पारी खेली थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 431 रन पर सिमट गई। ऐसे में भारत को 71 रन की बढ़त मिली। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाए और साउथ अफ्रीका टीम को 395 रन का टारगेट दिया लेकिन आज साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन पर सिमट गई। दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में ये रहे ये खिलाड़ीभारत की ओर से प्लेइंग इलेवन में  मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रिद्घिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन टीम में शामिल रहे। वहीं साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो फाॅफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडन मार्कम, डीन एल्गर, थेनस डी ब्रुयान, तेंबा बावुमा, क्विंटन डी काॅक, वर्नेन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पिएडेट और कागिसो रबाडा टीम में शामिल रहें।

Posted By: Shweta Mishra