भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। टेस्ट क्रिकेट में विराट का यह 26वां शतक है। आइए जानें टाॅप 5 लिस्ट में कौन हैं शामिल...

कानपुर। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा। इस टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकला। विराट का यह 26वां टेस्ट शतक है। विराट को इस शतक के लिए करीब 10 महीने तक इंतजार करना पड़ा। कोहली के बल्ले से इससे पहले आखिरी टेस्ट सेंचुरी दिसंबर 2018 में निकली थी।

खत्म किया शतक का सूखा
इतने लंबे इंतजार के बाद कोहली ने आखिरकार टेस्ट में सेंचुरी लगा दी। पुणे टेस्ट की पहली पारी में विराट ने अपने करियर का 26वां शतक लगाया। इसी के साथ वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं।

#KingKohli ✌💪 pic.twitter.com/x5A2wNZwcM

— BCCI (@BCCI) 11 October 2019


सचिन तेंदुलकर हैं टाॅप पर
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं। सचिन के नाम 51 शतक हैं। वहीं दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 36 शतक लगाए। जबकि तीसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिनके नाम 34 शतक हैंं।
ये हैं भारत के टाॅप 5 शतकवीर -

 

खिलाड़ीटेस्ट शतक
सचिन तेंदुलकर51
राहुल द्रविड़36
सुनील गावस्कर34
विराट कोहली26
वीरेंद्र सहवाग23
Posted By: Abhishek Kumar Tiwari