साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 में भारत भले ही हार गया। मगर इस मैच में धोनी की जबर्दस्‍त बैटिंग देख फैंस को खुशी जरूर मिल गई। काफी लंबे समय से खामोश रहे धोनी का बल्‍ला जमकर बोला। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टी-20 में दूसरा अर्धशतक लगाने में माही का सालों इंतजार करना पड़ा।


धोनी के खाते में है सिर्फ 46 छक्केदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दूसरे टी-20 में भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेलते हुए दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। धोनी की इस आतिशी पारी का इंतजार काफी लंबे अरसे से था। हालांकि टी-20 में उन्हें वैसे तो ज्यादा बैटिंग करने का मौका मिलता नहीं। मगर पिछले कुछ मैचों में बारी आई भी, तो माही कुछ खास नहीं कर सके थे।ऐसा है टी-20 करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने 88 टी-20 मैचों में 37.68 की औसत से 1432 रन बनाए हैं। इसमें से 460 रन तो उन्होंने घर के बाहर बनाए हैं। जबकि घर में उनके नाम 1061 रन दर्ज हैं। धोनी को घरेलू कंडीशन में बैटिंग करना ज्यादा भाता है। खैर सेंचुरियन टी-20 में धोनी ने एक और अनोखा कारनामा किया है। धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। तीसरा छक्का लगाते ही माही ने बतौर विकेटकीपर टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया। धोनी के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46 छक्के दर्ज हो गए। वहीं बटलर के खाते में 43 छक्के हैं।टी-20 में सबसे ज्यादा पिटने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, चहल का नाम सबसे ऊपर

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari